Bihar Assembly Election Results: बिहार में चुनाव के नतीजे अब अपने आखिरी पड़ाव में पहुंच चुके हैं, जल्द ही जीत और हार का ऐलान भी कर दिया जाएगा. चुनाव आयोग से मिल रहे रूझानों की बात करें तो बिहार में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनती दिखाई दे रही है. हालांकि जब तक नतीजे स्पष्ट नहीं हो जाते तब तक इंतजार करना होगा. बिहार में विधानसभा चुनाव के साथ कई राज्यों में उपचुनाव भी कराए गए, जिनके नतीजे आने लगे हैं. कई सीटों पर प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कर ली है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि चुनाव आयोग द्वारा जीत का ऐलान होने के बाद भी कोई नेता विधायक नहीं बन जाता. किसी भी नेता को विधायक बनने के लिए एक अधिकारी से सर्टिफिकेट प्राप्त करना अनिवार्य होता है.
कौन देता है विधायकी का सर्टिफिकेट?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जब मतगणना पूरी हो जाती है और नेताओं की जीत का ऐलान कर दिया जाता है तो रिटर्निंग ऑफिसर (RO) औपचारिक रूप से यह घोषणा करते हैं कि किस उम्मीदवार को सबसे ज्यादा वोट मिले हैं. हालांकि जीतने के बाद भी नेता को तब तक विधायक का दर्जा नहीं मिलता, जब तक उसे जीत का सर्टिफिकेट यानी सर्टिफिकेट ऑफ इलेक्शन नहीं मिल जाता. यह प्रमाण पत्र रिटर्निंग ऑफिसर (RO) द्वारा जीतने वाले विधायक को दिया जाता है, जो उस नेता को एमएलए के दर्जे तक पहुंचाता है.
सीट पर विवाद हुआ तो क्या?
इस सर्टिफिकेट में रिटर्निंग ऑफिसर (RO) के सिग्नेचर होते हैं, साथ ही निर्वाचन आयोग की मुहर लगी होती है. हर उम्मीदवार को खुद जाकर रिटर्निंग ऑफिसर से ये प्रमाण पत्र लेना होता है, जिसमें वीजेता सीट का नाम, कुल मिले वोट और विजेता उम्मीदवार का नाम लिखा होता है. इसके अलावा अगर किसी सीट पर नतीजे को लेकर कोई विवाद है तो सीट पर नतीजे को लेकर कोर्ट में याचिका दायर की जाती है. साथ ही उस सर्टिफिकेट पर तब तक के लिए स्टे लगा दिया जाता है, जब तक कि कोर्ट का फैसला नहीं आ जाता. कहने का मतलब कि चुनाव जीतने के बाद भी कई बार विधायक बनने का रास्ता कोर्ट से होकर गुजरता है.
संबंधित खबरें
क्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
18 hrs agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी, ले गए बाइक की चाबी… जमुई-समस्तीपुर के बाद बिहार का एक और VIDEO वायरल; 2 अरेस्ट
1 day ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर विजिलेंस रेड में मिला खजाना
2 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, वीडियो हुआ वायरल, 2 आरोपी गिरफ्तार
2 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days ago'आंगन का मिलन' कार्यक्रम से आंगनबाड़ी सेवायें होंगी सुदृढ़, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष जोर - सीएम सम्राट चौधरी
2 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों की पढ़ाई और पोषण पर रहेगा खास ध्यान
2 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 और यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
2 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंची मीसा भारती, आखिर क्यों की FIR दर्ज कराने की मांग?
6 days agoबराज के 25 गेट खुले, आएगा 6 लाख क्यूसेक पानी, बिहार में कोसी के रौद्र रूप से जल प्रलय का खतरा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines