बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तेज प्रताप यादव की टीम ने VVIP से गठबंधन कर लिया है। अब दोनों मिलकर चुनाव लड़ेंगे। इस अवसर पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि VVIP पार्टी ने तेज प्रताप टीम का समर्थन किया है। कुछ और लोग भी उनके संपर्क में है। जल्द ही वह भी खुले मंच से उनके साथ जुड़ेंगे।
प्रदीप निषाद की VVIP ही असली पार्टी
तेज प्रताप यादव ने कहा कि बहुत सारी चुनौतियां हैं। सभी लोग जानते हैं कि किस तरह से मेरे साथ अन्याय हुआ है। हम किसी पर टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं। जिस तरीके से एक जन प्रतिनिधि ने धरातल से जुड़कर अपने दायित्व को निभाया। उसी तरह आगे भी काम किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि प्रदीप निषाद की VVIP ही असली पार्टी है। एक बहरूपिया है जो VIP पार्टी बनाकर घूम रहा है। उन्होंने देखा है कि निषाद भाइयों के बीच प्रदीप की अच्छी पकड़ है। प्रदीप लगातार लोगों से मिल रहे हैं और उनकी मदद कर रहे हैं।
राजद और कांग्रेस ने ऑफर पर नहीं किया गौर
तेज प्रताप यादव ने कहा कि उन्होंने महुआ में बहुत काम किया है। यहां के लोग भी उन्हें बहुत पसंद करते हैं। वह महुआ के लोगों की पहली पसंद हैं। ऐसे में वे महुआ को कैसे छोड़ सकते हैं। ये अलग बात है कि उनके बहुत सारे दुश्मन हैं। सभी को इस गठबंधन से तेज प्रताप टीम की ताकत का पता चल जाएगा। उन्होंने कहा कि राजद और कांग्रेस को भी ऑफर दिया था, लेकिन उन्होंने गौर नहीं किया। तेज प्रताप ने दावा किया है कि इस चुनाव में हमारी सेना छोटी है, लेकिन साथियों की ताकत से हम इतिहास रचेंगे।
ये भी पढ़ें: तेजस्वी यादव को बड़ा झटका, 2 वोटर कार्ड मामले में पटना में दर्ज हुई शिकायत
प्रदीप निषाद उर्फ हेलीकॉप्टर बाबा ने भी आवाज की बुलंद
VVIP के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप निषाद उर्फ हेलीकॉप्टर बाबा ने कहा कि जो विकास से वंचित हुआ है उन्हें मुख्य धारा में लाने का काम किया जाएगा। अब हम दोनों पार्टी के लोग एक साथ बिहार चुनाव में लड़ेंगे।
संबंधित खबरें
क्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
23 hrs agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी, ले गए बाइक की चाबी… जमुई-समस्तीपुर के बाद बिहार का एक और VIDEO वायरल; 2 अरेस्ट
2 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर विजिलेंस रेड में मिला खजाना
2 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, वीडियो हुआ वायरल, 2 आरोपी गिरफ्तार
2 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days ago'आंगन का मिलन' कार्यक्रम से आंगनबाड़ी सेवायें होंगी सुदृढ़, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष जोर - सीएम सम्राट चौधरी
2 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों की पढ़ाई और पोषण पर रहेगा खास ध्यान
2 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 और यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
3 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंची मीसा भारती, आखिर क्यों की FIR दर्ज कराने की मांग?
6 days agoबराज के 25 गेट खुले, आएगा 6 लाख क्यूसेक पानी, बिहार में कोसी के रौद्र रूप से जल प्रलय का खतरा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines