हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सांसद की पत्नी के पास 2 EPIC कार्ड, पार्टी ने SIR के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर की है याचिका

बिहार के आरा से सांसद सुदामा प्रसाद सीपीआई (एमएल) लिबरेशन के वरिष्ठ नेता हैं। सुदामा प्रसाद की पार्टी ने SIR के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की हुई है। साथ ही बिहार में तेजस्वी के साथ मिलकर स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन
सांसद सुदामा प्रसाद

बिहार के आरा से सांसद सुदामा प्रसाद और उनकी पार्टी SIR के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। उनकी पार्टी सीपीआई(एमएल) लिबरेशन के SIR के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता भी है। सांसद से जुड़ी एक चौंका देने वाली बात सामने आई है। दरअसल सांसद की पत्नी के पास 2 EPIC कार्ड हैं।

सांसद सुदामा प्रसाद सीपीआई (एमएल) लिबरेशन के वरिष्ठ नेता हैं। सुदामा प्रसाद की पार्टी ने SIR के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की हुई है। साथ ही बिहार में तेजस्वी के साथ मिलकर स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। अब उनकी पत्नी के पास से 2 EPIC कार्ड मिलने से कई सवाल उठ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ीं, EPIC मामले में चुनाव आयोग ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब

विज्ञापन

तेजस्वी यादव के पास भी मिल चुके हैं 2 EPIC नंबर

बिहार में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होने के बाद से इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। इससे पहले तेजस्वी यादव के भी 2 EPIC कार्ड नंबर मिले हैं। इसके बाद सवाल उठ रहे हैं कि आखिर ये कहां से और कैसे आए। इसे लेकर चुनाव आयोग ने तेजस्वी यादव को नोटिस जारी किया है। साथ ही उनसे दोनों मूल कॉपी मांगी है।

ये भी पढ़ें: तेजस्वी यादव का वोटर आईडी कार्ड मिला फर्जी तो क्या हो सकती है कार्रवाई? चुनाव आयोग कर रहा जांच

विज्ञापन

चुनाव आयोग करेगा नोटिस जारी

सांसद सुदामा प्रसाद की पत्नी के पास दो-दो EPIC नंबर मिलने के बाद अब माना जा रहा है कि चुनाव आयोग इन्हें भी नोटिस जारी करेगा। इसे लेकर आयोग ने तैयारी शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में कई लोगों को दो-दो EPIC नंबर सामने आ सकते हैं।

ये भी पढ़ें: क्या है EPIC नंबर और तेजस्वी यादव के पास 2 कहां से आए? चुनाव आयोग ने शुरू की जांच

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola