तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ीं, EPIC मामले में चुनाव आयोग ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब

Bihar voter list controversy: बिहार में एसआईआर के बाद शुरू हुआ विवाद अब अगले चरण में पहुंच चुका है। अब तक इस मामले में तेजस्वी यादव आयोग पर सवाल उठा रहे थे। इस बार आयोग ने ईपीआईसी मामले में तेजस्वी यादव को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

Tejashwi Yadav EPIC notice by election commission

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Image Credit-Social Media X)

Tejashwi Yadav EPIC notice: बिहार में एसआईआर को लेकर सियासत जारी है। मसौदा सूची प्रकाशित होने के बाद विपक्ष लगातार चुनाव आयोग पर हमला बोल रहा है। इस बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। चुनाव आयोग ने तेजस्वी यादव को नोटिस भेजा है। नोटिस में आयोग ने उस EPIC नंबर का विवरण मांगा है जिसके आधार पर उनको अपना नाम वोटर लिस्ट में नहीं मिला था।

विज्ञापन

आयोग ने तेजस्वी यादव से दो अलग-अलग वोटर आईडी कार्ड रखने के मामले में तय समयसीमा के भीतर लिखित जवाब देने को कहा है। बता दें कि तेजस्वी यादव के नाम पर दो ईपीआईसी नंबर RAB0456228 और RAB2916120 मौजूद हैं। इसमें से पहला नंबर 2020 के नामांकन पत्र और 2015 की मतदाता सूची में था जबकि दूसरा नंबर अस्तित्वहीन हो गया है। ऐसे में चुनाव आयोग को संदेह है कि दूसरा नंबर फर्जी हो सकता है।

विज्ञापन

प्रेस वार्ता में तेजस्वी ने लगाया था आरोप

बता दें कि 1 अगस्त को आयोग ने बिहार में एसआईआर की प्रक्रिया का पहला चरण पूरा करते हुए अपडेट वोटर लिस्ट जारी की थी। इसके बाद प्रेस वार्ता में तेजस्वी यादव ने कहा कि मेरा ही नाम मतदाता सूची में नहीं है। इसके बाद आयोग ने फैक्ट चैक करते हुए बताया कि उनका नाम वोटर लिस्ट में है। वहीं प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि मैंने अपना ईपीआईसी नंबर डाला था लेकिन वहां पर आईडी कार्ड नोट फाउंड आ रहा था।

विज्ञापन

आयोग को इस नंबर पर संदेह

चुनाव आयोग के सूत्रों की मानें तो EPIC संख्या RAB2916120 को लेकर विवाद है। जांच में यह संख्या अस्तित्वहीन पाई गई है। आयोग ने कहा कि ईपीआईसी न तो आधिकारिक दस्तावेज में है और न ही वैध रिकॉर्ड उसको लेकर कोई मिल पाया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ