बिहार में माता के दर्शन कर लौट रहे 5 लोगों की हादसे में मौत, जानें कहां और कैसे हुआ एक्सीडेंट?

Car Accident in Bihar: माता के दर्शन करके लौट रहा परिवार हादसे का शिकार हो गया। कार हादसे में 5 लोगों की मौत हुई है और 3 लोग घायल हुए। वहीं पुलिस जांच में हादसा होने की वजह भी सामने आई है।

Bihar Bhojpur Car Accident

Bihar Bhojpur Car Accident

विज्ञापन

Bihar Bhojpur Car Accident: बिहार में आज सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। भोजपुर जिले के गजराजगंज ओपी के तहत आने वाले आरा-बक्सर हाईवे पर कार हादसा हुआ। बीबीगंज गांव के पास हुए हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे में मरने वाले 5 लोगों में 3 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं।

हादसे का शिकार हुए लोग भी बिहार के पटना जिले के अजीमाबाद थाना क्षेत्र के कमरियांव गांव के निवासी हैं, लेकिन आजकल परिवार पटना शहर में रहता है। हादसा सुबह के करीब साढ़े 5 बजे हुआ, जब कार में सवार 8 लोग विंध्याचल में मां भवानी के दर्शन करके लौट रहे थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए। वहीं घायल अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस ने हादसे का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

हादसे का शिकार हुए परिवार का काम पूजा पाठ

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हादसे का कारण तेज स्पीड और नींद की झपकी है। ड्राइवर को नींद की झपकी लगी, जिससे बैलेंस बिगड़ा। कार रेलिंग से टकराकर पलट गई। हादसे में मारे गए लोगों की शिनाख्त 56 वर्षीय धूप नारायण पाठक, 26 वर्षीय बिपुल पाठक पुत्र धूप नारायण, 55 वर्षीय रेनू देवी पत्नी धूप नारायण, 25 वर्षीय अर्पिता पाठक पुत्री धूप नारायण और 3 साल के हर्ष पुत्र बिपुल पाठक के रूप में हुई।

घायलों के नाम 22 वर्षीय खुशी कुमारी पुत्री गणेश जी पाठक, 27 वर्षीय मधु देवी पत्नी बिपुल पाठक और 5 वर्षीय बेला कुमारी पुत्री बिपुल पाठक है। परिवार पटान शहर की अपर्णा बैंक कॉलोनी में रहता है। धूप नारायण पाठक और उनके पुत्र बिपुल पाठक पूजा पाठ कराने का काम करते हैं। आज सुबह सभी विंध्याचल में माता के दर्शन करके लौट रहे थे कि हादसे का शिकार हो गए।

विज्ञापन

पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को दी

मृतक के भतीजे शिबू पाठक ने मीडिया को बताा कि धूप नारायण परिवार के साथ 19 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन परिवार के साथ महिंद्रा (TUV 300) कार में उत्तर प्रदेश गए थे। परिवार का प्लान विंध्याचल में माता के दर्शन और पूजा पाठ करने का था। गुरुवार सुबह परिवार लौट रहा था और बिपुल गाड़ी ड्राइव कर रहा था कि बीबीगंज पुल के ऊपर बैलेंस बिगड़ने से कार रेलिंग से टकराकर पलट गई। गजराजगंज ओपी थाने के इंचार्ज हरी प्रसाद शर्मा ने फोन करके हादसे की सूचना दी। SI कन्हैया कुमार पुलिस बल के साथ हादसास्थल पर पहुंचे और लोगों के साथ मिलकर बचाव अभियान चलाया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ