---विज्ञापन---

देश angle-right

Instagram फ्रेंड की हवस का शिकार बनी नाबालिग, महाराष्ट्र-गुजरात में कई बार किया रेप

Mumbai Child Rape: महाराष्ट्र में एक और बच्ची हवस का शिकार बनी है। बदलापुर और अकोला के बाद मुंबई मे रेप हुआ है। एक शख्स बच्ची को बहलाकर साथ ले गया और उसके साथ संबंध बनाए। पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी को दबोच लिया है।

---विज्ञापन---

Maharashtra Mumbai Minor Girl Rape: महाराष्ट्र में एक बार फिर रेप की घटना हुई है। बदलापुर और अकोला के बाद मुंबई में 13 साल की बच्ची को हवस का शिकार बनाया गया है। वकोला थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत अपहरण और पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 8, 2 के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी की शिनाख्त करके उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है। आरोपी की पहचान खुद पीड़िता ने कराई, क्योंकि वह उसे इंस्टाग्राम पर मिला था।

आरोपी की उम्र करीब 21 साल है ओर गोरेगांव में एक होटल में काम करता है। आरोपी लड़की से दोस्ती करके उसने बहलाकर अंधेरी में एक घर में ले गया, जहां उसने लड़की के साथ संबंध बनाए। वह उसे गुजरात भी ले गया, जहां कुछ दिन अपने पास रखकर उससे संबंध बनाए। वहीं परिजनों ने लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दी, लेकिन लड़की खुद घर लौट आई और अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। पीड़िता का मेडिकल कराकर पुलिस ने रेप का केस दर्ज करके जांच शुरू की। इंस्टाग्राम अकाउंट से आरोपी की पहचान करके उसे दबोच लिया।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

बदलापुर में 2 बच्चियों का यौन शोषण हुआ

बता दें कि गत 20 अगस्त को महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर में 2 बच्चियां यौन शोषण का शिकार बनीं। तबियत बिगड़ने पर और बच्चियों की हालत देखकर परिजनों को कुछ गलत होने का अंदेशा हुआ। जांच कराए जाने पर यौन शोषण की पुष्टि हुई। बच्चियों ने स्कूल के एक कर्मचारी पर आरोप लगाया। बच्चियों के परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने 12 घंटे तक केस दर्ज नहीं किया। इससे गुस्साए लोगों ने लोकल ट्रेन सेवा बाधित की। स्कूल में तोड़-फोड़ की।

रेलवे स्टेशन में घुसकर ट्रेनों की आवाजाही पर रोक लगा दी। भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गिरीश महाजन प्रदर्शनकारियों से बातचीत करने आए, लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने। मामला बढ़ता देखकर उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने SIT गठित की और केस फास्ट फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने का ऐलान किया। बदलापुर थाने की महिला पुलिस निरीक्षक समेत 3 पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।

---विज्ञापन---

अकोला में भी स्कूल में बच्चियों से छेड़छाड़

बदलापुर के बाद अकोला की एक स्कूल में बच्चियों से छेड़छाड़ का मामला सामने आया। 6-7 बच्चियों से छेड़खानी हुई और पुलिस ने आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी टीचर छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाते हुए छेड़छाड़ करता था। आरोपी की पहचान प्रमोद मनोहर सरदार के रूप में हुई, जो काजीखेड़ गांव के जिला परिषद् स्कूल में नियुक्त था। मामले की पुष्टि अकोला के SP बच्चन सिंह ने की थी। पुलिस ने पीड़िताओं के परिजनों से लिखित शिकायत लेकर पीड़िताओं के बयान दर्ज करके शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया।

First published on: Aug 22, 2024 06:46 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola