हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bihar का बेगूसराय बना देश का नंबर वन जिला, जानिए क्यों

Begusarai Number One District: 112 आकांक्षी जिलों की रैंकिंग में बेगूसराय नंबर वन जिला बन गया है। नीति आयोग द्वारा इसकी रैंकिंग की गई थी।

विज्ञापन
Begusarai Number One District

Begusarai Number One District: आकांक्षी जिलों में बेगूसराय ने अच्छा प्रदर्शन किया है। नीति आयोग द्वारा की गई 112 आकांक्षी जिलों की रैंकिंग में बेगूसराय देश में पहले स्थान पर रहा है। नवादा, बांका,सीतामढ़ी और जमुई भी टॉप 10 जिलों में शामिल हैं। रैंकिंग में नवादा को तीसरा, सीतामढ़ी को चौथा, बांका को छठा और जमुई को 10वां पोजीशन मिली है।

आकांक्षी जिलों की लिस्ट में बेगूसराय लगातार अपनी रैंकिंग को सुधार रहा है। कई तरह के प्रदर्शन के आधार पर यह रैंकिंग होती है। एजुकेशन, हेल्थ और इंफ्रास्ट्रक्चर के फील्ड में बेगूसराय ने सुधार किया है। एजुकेशन फील्ड में तो वह देश में टॉप पोजीशन मिल रही है। केंद्रीय योजनाओं, स्थानीय प्रशासन के प्रयासों और निजी संगठनों के सहयोग से ऐसा संभव हुआ।

49 पहलुओं पर हुआ आकलन

केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित 49 पहलुओं पर 28 राज्यों के आकांक्षी जिलों का आकलन किया गया। बेगूसराय का कुल एवरेज स्कोर 57.6 रहा है। एजुकेशन में 71.5 स्कोर के साथ इसने पहला स्थान मिला है। स्वास्थ्य व पोषण में इसे 73.5 स्कोर के साथ 15वां स्थान मिला है। कृषि और वाटर रिसोर्सेज में 23.3 स्कोर के साथ 13वां, जबकि वित्तीय समावेशन व कौशल विकास में 27.5 स्कोर के साथ 86वां स्थान मिला है। इसे आधारभूत संरचना में 67.6 स्कोर मिला है।

विज्ञापन

बेगूसराय जिले की प्रमुख बातें

शिक्षा केंद्र: बेगूसराय को शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है। यहाँ कई प्रतिष्ठित शैक्षिक संस्थान हैं, जिनमें बेगूसराय कॉलेज, टीएनबी कॉलेज और बेगूसराय इंजीनियरिंग कॉलेज प्रमुख हैं।

कृषि और उद्योग: बेगूसराय कृषि और उद्योग दोनों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र है। यहाँ के किसान गेहूं, चावल, मक्का और दाल जैसी विभिन्न फसलें उगाते हैं। इसके अलावा, शहर में कई छोटे और मध्यम उद्योग भी हैं, जो रोजगार के अवसर प्रदान करते हैं।

विज्ञापन

सांस्कृतिक महत्व: बेगूसराय में कई प्राचीन मंदिर और स्मारक हैं, जो इसके सांस्कृतिक महत्व को दर्शाते हैं। यहाँ के प्रमुख आकर्षणों में कन्हौली मंदिर, अजगैबीनाथ मंदिर और बेगूसराय किला शामिल हैं।

परिवहन सुविधाएं: बेगूसराय शहर में परिवहन सुविधाएं अच्छी तरह से विकसित हैं। यहाँ से पटना, भागलपुर, मुंगेर और अन्य प्रमुख शहरों के लिए नियमित बस सेवाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा, शहर में रेलवे स्टेशन भी है, जो यहाँ को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ता है।

विज्ञापन

इन विशेषताओं के अलावा, बेगूसराय शहर अपनी मेहमाननवाजी और सांस्कृतिक विरासत के लिए भी प्रसिद्ध है। यहाँ के लोग मेहमानों का स्वागत करने में गर्व महसूस करते हैं और शहर की सांस्कृतिक विरासत को बनाए रखने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

ये भी पढ़ें- पटना में BPSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जानें छात्रों की मांगें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola