Amit Shah Lakhisarai Visit: बिहार के लखीसराय जिले में एक सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा। गुरुवार को अमित शाह ने कहा कि पलटू बाबू नीतीश कुमार पूछ रहे थे कि नौ साल में (केंद्र ने) क्या किया।
अमित शाह ने कहा कि नीतीश बाबू, जिनके साथ आप बैठे, जिनके कारण आप मुख्यमंत्री बने, कम से कम उनका तो कुछ ख्याल रखें। इन नौ सालों में पीएम मोदी ने देशभर में बहुत काम किया है।
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि पहले जब पाक प्रेरित आतंकवादियों के हमले होते थे तो सोनिया-मनमोहन की सरकार कोई जवाब नहीं देते थे, मौनी बाबा बनकर दिल्ली में बैठ जाते थे लेकिन जब PM मोदी के कार्यकाल में पुलवामा और उरी में हमले हुए तो नरेंद्र मोदी ने 10 ही दिन में सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान के घर में घुसकर मारा।
अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस, जदयू, आरजेडी, ममता सभी लोग धारा 370 को बच्चे की तरह गोद में खिलाते थे। ये कहते थे कि धारा 370 हटाओगे तो कश्मीर में खून की नदियां बह जाएंगी, राहुल बाबा खून की नदियां तो दूर किसी की कंकड़ चलाने की भी हिम्मत नहीं हुई।
एक दिवसीय दौरे पर लखीसराय में थे अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार के लखीसराय के एक दिवसीय दौरे पर हैं। लखीसराय के गांधी मैदान में अमित शाह ने जनसभा को संबोधित किया। अमित शाह का ये दौरा चुनावी समर का शंखनाद माना जा रहा है। बिहार में कुछ दिन पहले ही विपक्षी दलों की मीटिंग हुई। राहुल गांधी समेत विपक्ष के दिग्गज नेता बैठक में शामिल हुए। नीतीश कुमार ने इसका नेतृत्व किया था।
संबंधित खबरें
बिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
11 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
13 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
2 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
2 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
2 days agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
2 days agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines