हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बिहार में प्रेम की अजब-गजब कहानी! दो महिलाओं को एक-दूसरे के पति से हुआ प्यार, दोबारा बजी शहनाई

विज्ञापन

Bihar: बिहार (Bihar) से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप भी चौंक जाएंगे। मामला भी प्रेम कहानियों (Love Story) से जुड़ा है। यहां दो महिलाओं को एक-दूसरे के पतियों से प्यार हो गया। इतना ही नहीं, इन दोनों प्रेम कहानियों को अंजाम तक पहुंचाने के लिए दोनों ने एक-दूसरे पतियों से शादी भी की। मामला इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।

बिहार के खगड़िया में रहते थे दोनों परिवार

जानकारी के मुताबिक मामला बिहार के खगड़िया इलाके का है। इस मामले में एक और बड़ी खास बात है कि दोनों पतियों ने एक दूसरे के बच्चों को भी स्वीकार किया है। बताया गया है कि दोनों परिवार वर्तमान में मध्यप्रदेश के अलग-अलग शहरों में रह रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः समस्तीपुर में दो बच्चों की मां को अपनी ननद से हुआ प्यार, दोनों ने कर ली शादी

विज्ञापन

2009 में हुई थी नीरज-रूबी की शादी

एक रिपोर्ट के अनुसार यहां रहने वाले नीरज कुमार सिंह और रूबी की शादी वर्ष 2009 में हुई थी। दोनों के चार बच्चे (दो बेटे और दो बेटियां) हैं। कुछ साल पहले रूबी को मुकेश नाम के एक शख्स से प्यार हो गया। बताया गया है कि मुकेश रूबी के माता-पिता के घर के पास रहता था। पिछले साल फरवरी में दोनों ने शादी करने का फैसला किया।

नीरज और मुकेश की पत्नी ऐसा आए करीब

इस दौरान रूबी अपने साथ तीन बच्चों को ले गई। जबकि एक बच्ची को अपने पहले पति नीरज के पास छोड़ गई। इधर मुकेश के पत्नी अपने बच्चों के साथ घर पर अकेली रह गई।

विज्ञापन

जानकारी होने पर नीरज फोन पर मुकेश की पत्नी से बात करता था। धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे और ये पसंद प्यार में बदल गईं। इसी साल 18 फरवरी को इन दोनों ने भी शादी कर ली। नीरज ने भी मुकेश के बच्चों को स्वीकार कर लिया है।

बिहार की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

विज्ञापन

और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola