पटना से अमिताभ ओझा की रिपोर्ट।
Patna News: ड्यूटी के दौरान यदि स्मार्ट फोन का इस्तेमाल करते देखे गए, तो होंगी कार्रवाई यह फरमान है पटना के डीआईजी राजीव मिश्रा का। दरअसल राजीव मिश्रा पिछले कई दिनों से अचानक सड़कों पर निकल रहे हैं और ऑन डयूटी तैनात पुलिस कर्मियों की चेकिंग भी कर रहे हैं। इस दौरान देखने को मिला की अधिकांश पुलिस कर्मी डयूटी के दौरान स्मार्ट फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे उनका ध्यान भंग होता है और इसका असर विधि व्यवस्था और यातायात व्यवस्था पर पड़ रहा है।
पटना के डीआईजी सह एसएसपी राजीव मिश्रा के इस आदेश के बाद पुलिस कर्मियों में हड़कंप मचा है। राजीव मिश्रा के इस आदेश में साफ किया है कि डयूटी के दौरान स्मार्ट फोन का इस्तेमाल बिलकुल नहीं करना है। यदि बहुत जरुरी है तो कीपेड वाले मोबाइल रख सकते है। आदेश में यह भी कहा गया है कि डीएसपी स्तर के अधिकारी ऐसे मामलो मे नजर रखेंगे। यदि कोई भी पुलिस कर्मी इस आदेश की अवहेलना करते हुए पकड़े जाएंगे, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ेंः Rahul Gandhi Vs Pratap Sarangi: राहुल पर FIR कराएंगी बांसुरी स्वराज, खड़गे बोले- मेरे भी घुटने में चोट लगी
इसलिए उठाया सख्त कदम
दरअसल, सख्त अधिकारियों में शुमार डीआईजी राजीव मिश्रा अचानक से रात या दिन में थानों में व्यवस्था का जायजा लेने निकल जाते हैं। ऐसे मे उन्होंने कई बार देखा की गश्ती गाड़ियों या ट्रैफिक डयूटी मे तैनात पुलिस कर्मी सोशल मीडिया पर अपना ध्यान ज्यादा दे रहे हैं। कई मौकों पर ऐसे पुलिस कर्मियों को चेतावनी देकर छोड़ा गया है, लेकिन पुलिस कर्मियों मे यह आदत नहीं छुट रही है। इसलिए सख्त कदम उठाना पड़ रहा है।
बहरहाल पटना डीआईजी के इस फरमान के बाद पुलिस कर्मियों में हड़कंप मचा है। अब पुलिस कर्मी स्मार्ट मोबाइल का इस्तेमाल करने से परहेज कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ ट्रैफिक जवानों का कहना है की डयूटी के दौरान कई बार नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों का फोटो, वीडियो बनाना पड़ता है। इसके लिए स्मार्ट फोन का इस्तेमाल करते हैं।
ये भी पढ़ेंः 250 वीडियो, 3 साल मेहनत, कमाई जीरो, 8 लाख खर्च करने के बाद यूट्यूबर ने छोड़ा प्लेटफॉर्म
संबंधित खबरें
क्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
23 hrs agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी, ले गए बाइक की चाबी… जमुई-समस्तीपुर के बाद बिहार का एक और VIDEO वायरल; 2 अरेस्ट
2 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर विजिलेंस रेड में मिला खजाना
2 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, वीडियो हुआ वायरल, 2 आरोपी गिरफ्तार
2 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days ago'आंगन का मिलन' कार्यक्रम से आंगनबाड़ी सेवायें होंगी सुदृढ़, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष जोर - सीएम सम्राट चौधरी
2 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों की पढ़ाई और पोषण पर रहेगा खास ध्यान
2 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 और यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
3 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंची मीसा भारती, आखिर क्यों की FIR दर्ज कराने की मांग?
6 days agoबराज के 25 गेट खुले, आएगा 6 लाख क्यूसेक पानी, बिहार में कोसी के रौद्र रूप से जल प्रलय का खतरा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines