---विज्ञापन---

देश

Rahul Gandhi Vs Pratap Sarangi: प्रियंका गांधी ने घटनाक्रम को साजिश बताया, बोलीं- खड़गे जी को धक्का मारा, मैंने खुद देखा

Rahul Gandhi Vs Pratap Sarangi: भाजपा सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत धक्कामुक्की में घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए। भाजपा के कई दिग्गज नेता उनका हाल चाल जानने के लिए पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी ने भी फोन करके दोनों घायलों का कुशलक्षेम लिया।

Rahul Gandhi Pratap Sarangi Controversy: संसद में आज भाजपा और कांग्रेस वाले आमने-सामने हो गए। लोकसभा नेता राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा के नेतृत्व में इंडिया ब्लॉक के सांसदों ने संसद परिसर में बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा से लेकर मकर द्वार तक विरोध मार्च निकाला और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनकी टिप्पणी पर माफी मांगने और इस्तीफे की मांग की। BJP सांसद हाथों में डंडे लगे प्लेकार्ड लेकर विपक्ष के सांसदों को सदन में जाने से रोकने लगे। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी और अन्य महिला सांसदों के साथ BJP के सांसदों ने धक्का-मुक्की की। इसी दौरान जब राहुल गांधी अंदर जाने की कोशिश करने लगे तो धक्का मुक्की हो गई।

 

---विज्ञापन---

प्रियंका गांधी ने घटनाक्रम को साजिश बताया

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा का कहना है कि राहुल गांधी डॉ. बीआर अंबेडकर की तस्वीर लेकर और जय भीम का नारा लगाते हुए शांतिपूर्वक संसद में प्रवेश कर रहे थे। आप देख सकते हैं कि उन्हें अंदर जाने से किसने रोका। हम इतने दिनों से विरोध कर रहे हैं और हमेशा लोगों को रास्ता दें। आज, जब उन्होंने (भाजपा सांसदों ने) विरोध किया तो धक्का-मुक्की हुई और यह ‘गुंडागर्दी’ हुई, अब केवल अमित शाह जी को बचाने के लिए उन्होंने यह साजिश शुरू की है कि भैया (राहुल गांधी) ने किसी को धक्का दे दिया। मेरी आंखों के सामने खड़गे जी को धक्का दिया गया और उनको जमीन पर गिर गए। उसके बाद सीपीएम सांसद को धक्का दिया गया और वह खड़गे जी पर गिर गए…यह सब एक साजिश है…उनकी (बीजेपी) असली भावना आज देखी गई…मैं बीजेपी सांसदों को ‘जय’ बोलने की चुनौती देती हूं।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

प्रधानमंत्री मोदी ने घायलों का हाल चाल जाना

धक्का मुक्की में भाजपा सांसद प्रताप सारंगी चोटिल हो गए। उन्होंने राहुल गांधी पर धक्का मारने का आरोप लगाया। फर्रुखाबाद से भाजपा सांसद मुकेश राजपूत को भी चोट आई है। दोनों को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुकेश राजपूत को ICU में भर्ती कराया गया है। वहीं इस घटनाक्रम से भाजपाई भड़के हुए हैं और रिएक्ट कर रहे हैं। भाजपा सांसद पीयूष गोयल, प्रहलाद जोशी और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत को देखने अस्पताल पहुंचे। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने भी सारंगी मामले की पूरी जानकारी ली और सांसद से फोन पर बात भी की। उन्होंने मुकेश राजपूत का भी हाल चाल जाना। दूसरी ओर TDP सांसद बायरेड्डी शबरी और BJP सांसद बांसुरी स्वराज राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज कराएंगी। अनुराग ठाकुर ने नेतृत्व में सांसदों का दल केस दर्ज कराने थाने पहुंच गया है।

 

---विज्ञापन---

शिवराज चौहान ने दिया सांसद का हेल्थ अपडेट

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान अस्पताल में भाजपा सांसद को देखने पहुंचे। बाहर आकर उन्होंने कहा कि यह संसदीय इतिहास का काला दिन है। मर्यादा तार-तार हो गई है। लोकतंत्र तार-तार हो गया है और कलंकित हो गया है। राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की गुंडागर्दी जैसा कोई दूसरा उदाहरण नहीं है। भारत के संसदीय इतिहास में ऐसा आचरण कभी नहीं देखा गया।

---विज्ञापन---

किरेन रिजिजू का एक्शन लेने का संकेत

किरेन रिजिजू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि राहुल गांधी और उनके संसदों ने जबरदस्ती हमारे प्रोटेस्ट में घुसकर शारीरिक ताक़त दिखाई। राहुल ने सारंगी जी और मुकेश राजपूत को बुरी तरह घायल कराया। फिजिकल असॉल्ट जो किया है राहुल ने उसका निंदा करता हूं। संसद शारीरिक ताक़त दिखाने की जगह नहीं है, यह कुश्ती का मैदान नहीं है। कौन-सा कानून राहुल को ताक़त दिया कि सांसद को असॉल्ट करे। राहुल गांधी ने गलत किया है। एक्शन क्या ले सकते हैं हम देखेंगे।

 

---विज्ञापन---

खड़गे ने लोकसभा अध्यक्ष से की जांच की मांग

राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने लिखा कि मकर द्वार पर भाजपा सांसदों ने उन्हें धक्का दिया और उनके घुटने में चोट लग गई। उन्होंने स्पीकर से घटना की जांच करने का आग्रह किया है।

First published on: Dec 19, 2024 01:18 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola