Bihar Weather Update: देश का मौसम बदल रहा है, जिसका असर बिहार के मौसम पर भी पड़ रहा है। बिहार के कई जिलों में पिछले कई दिनों से घना कोहरा देखने को मिल रहा है। कुछ जिलों में विजिबिलिटी जीरो तक पहुंच गई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए अपडेट जारी करते हुए शीतलहर की संभावना जताई है। सर्द हवाओं से बिहार के कई जिलों में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। हालांकि दिन में अभी आने वाले 2 से 3 दिनों में मौसम साफ ही रहेगा।
आज कैसा रहेगा मौसम?
बिहार में मौसम का मिजाज रोज बदलता दिख रहा है। लेकिन अभी भी दिन में गर्मी और रात में सर्दी हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, 2 दिसंबर 2024 बिहार के ज्यादातर जिलों में मौसम साफ ही रहेगा। कहीं कहीं पर हल्का कोहरा देखने को मिलेगा। वहीं, मुजफ्फरपुर में मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके अलावा 2 दिसंबर को आसमान साफ रहेगा और धूप भी खिली रहने की संभावना है। हालांकि कई जिलों में पछुआ हवाओं से मौसम में ठंडक बढ़ सकती है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में भयंकर ठंड पड़ेगी या नहीं? 10 राज्यों में घने कोहरे, 6 में बारिश की चेतावनी, पढ़ें IMD का अपडेट
आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?
पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, गोपालगंज, शिवहर, मधुबनी, सिवान, सुपौल, किशनग, अररिया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, सहरसा, मधेपुरा पूर्णिया, खगरिया, कटिहार, बक्सर, भोजपुर, पटना, बेगूसराय, भागलपुर, नालन्दा, जहानाबाद शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, कैमूर (भभुआ), अरवल, रोहतास, औरंगाबाद, नवादा, जमुई, गया और बांका में मौसस आने वाले 5 दिनों में शुष्क रहेगा।
बीते दिन कितना रहा तापमान?
पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान अररिया में 31.3°C दर्ज किया गया। इसके अलावा वाल्मिकीनगर 26.2(1), मधेपुरा 27.5(-2.3), गोपालगंज 28.3(-0.7), मोतिहारी 28.5(-1.3), पुपारी 27.3(-2.3), मुजफ्फरपुर 24.8(-1.2), वैशाली 26.4(-1.4, मधुबनी 30.4(1.3), दरभंगा 27.2(0.6), सुपौल27.4(-1.7), फारबिसगंज 31.2(0), पूर्णिया 28(-1.8), कटिहार 25.9(-2.6), बक्सर 27.2(-1.6), सासरा राम 26.2(-2.4) 24), भोजपुर 26.7(-2.1), पटना 26.1(-1.5), समस्तीपुर27(0), बेगुसराय 27.2(-2.5), अगवानपुर 26.7(-1.4), खगड़िया 27.8(-2.4), मुंगेर (26.3(-2.8), भागलपुर 27(-1.7), डेहरी 25.6(0), अरवल 26.5(-1.6), औरंगाबाद 26.1(-1.7), गया 25.5(-1.5), नालन्दा(राजगीर) 26.1(-2.4), शेखपुरा 26.1(-2.9), जमुई 26.2(-1.7) और बांका में 25(-1.5) तापमान दर्ज किया गया।
ये भी पढ़ें: UP Weather: यूपी के 10 जिलों में सर्दी का सितम! 2 से 5 दिसंबर तक बारिश का अलर्ट, पढ़ें वेदर अपडेट
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
8 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
10 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
12 hrs ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
15 hrs agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
15 hrs agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
16 hrs agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
16 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines