हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

बिहार में बढ़ेगी पेंशन, बनेगा भव्य माता सीता मंदिर, डिप्टी सीएम ने की बड़ी घोषणा

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पेंशन बढ़ोतरी से लेकर एक बड़ी घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि बिहार में माता सीता का मंदिर बनेगा। पढ़ें पटना से सौरभ कुमार की रिपोर्ट…

विज्ञापन
बिहार में बनेगा भव्य माता सीता मंदिर (News24 GFX)

Bihar News: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों में खींचतान जारी है। वहीं, इस बीच राज्य सरकार द्वारा राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में विकास कार्यों की शुरुआत की जा रही है। इसी बीच बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य में विकास की ‘त्रिवेणी’ को लेकर कई बड़ी घोषणाएं की हैं। इसमें पेंशन बढ़ोतरी से लेकर सीता मंदिर तक सब कुछ शामिल है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने रविवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये सारी घोषणाएं की हैं।

विकास योजनाओं की झड़ी

प्रेस कॉन्फ्रेंस में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बीते तीन दिनों को ‘इतिहास रचने वाला कालखंड’ बताया है। उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां आसमान से बारिश हो रही है, वहीं दूसरी तरफ राज्य में विकास योजनाओं की झड़ी लग गई है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार जताया है। साथ ही विपक्ष पर भी तीखा हमला बोला है।

पेंशन बढ़ोतरी पर क्या बोले डिप्टी सीएम

सम्राट चौधरी ने कहा कि पिछले 3 दिनों से बिहार पर विकास की बारिश हो रही है। इस दौरान पीएम मोदी सिवान आए और करोड़ों की योजनाएं जनता को समर्पित कीं। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सामाजिक सुरक्षा से जुड़े ऐतिहासिक फैसले लिए। साथ ही पेंशन में ऐतिहासिक बढ़ोतरी की गई। वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन और विधवा पेंशन की राशि को 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये प्रति महीने कर दी गई। सम्राट चौधरी ने बताया कि यह फैसला राज्यभर में चलाए गए ‘महिला संवाद’ अभियान और लोगों से लिए गए जन-फीडबैक के आधार पर लिया गया। इससे लाखों लाभार्थियों को सीधा फायदा मिलेगा।

विज्ञापन

हर पंचायत में बनेगा कन्या विवाह भवन

सम्राट चौधरी ने बताया कि बिहार की महिलाओं के लिए भी कई जरूरी घोषणाएं की गई हैं, जैसे बिहार के हर एक पंचायत में ‘कन्या विवाह भवन’ बनेगा, जिसका निर्माण बिहार सरकार द्वारा किया जाएगा। इन भवनों का संचालन स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं (जीविका दीदी) करेंगी। इसका उद्देश्य स्थानीय स्तर पर सामाजिक आयोजन के लिए सुविधाएं देना और महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराना है।

यह भी पढ़ें: तेजस्वी यादव के बाद लालू यादव हुए आक्रामक, कार्टून में नीतीश कुमार को दिखाया कठपुतली

विज्ञापन

पुनौराधाम में बनेगा भव्य माता सीता मंदिर

इस दौरान सम्राट चौधरी ने घोषणा की कि बिहार सरकार द्वारा माता सीता की जन्मस्थली पुनौराधाम (सीतामढ़ी) में राम मंदिर की तर्ज पर एक भव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए मंदिर की डिजाइन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और देश के प्रमुख मंदिर विशेषज्ञों से परामर्श भी लिया जा रहा है। यह मंदिर बिहार के धार्मिक पर्यटन को नया आयाम देगा।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola