तेजस्वी यादव के बाद लालू यादव हुए आक्रामक, कार्टून में नीतीश कुमार को दिखाया कठपुतली

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक कार्टून के जरिए ‘कठपुतली’ बताया है। उन्होंने यह कार्टून सोशल मीडिया पर साझा कर यह दिखाने की कोशिश की है कि नीतीश कुमार अब नरेंद्र मोदी और बीजेपी नेताओं के इशारों पर काम कर रहे हैं।

Lalu Prasad Yadav

लालू प्रसाद यादव (फोटो सोर्स- ANI)

विज्ञापन

विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही बिहार में राजनीतिक बयानबाजी भेज हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी के तमाम नेताओं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तेजस्वी यादव तीखे हमले कर रहे हैं। इसी बीच, राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने एक कार्टून साझा कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ‘कठपुतली’ बता दिया है।

लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया पर यह कार्टून साझा किया है, जिसमें नीतीश कुमार को एक कठपुतली के रूप में दिखाया गया है, जिसकी डोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार बीजेपी के दो नेताओं के हाथ में है। इसे साझा करते हुए उन्होंने लिखा, “बिहार को बीमार बनाने वाले कसूरवार!”

विज्ञापन

तेजस्वी यादव ने बोला हमला

इससे पहले तेजस्वी यादव ने बीजेपी और नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला था। तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि महागठबंधन सरकार आ रही है इससे हो रही टेंशन, इसलिए NDA के नकलची हमारी घोषणाओं की नक़ल कर बढ़ा रहे पेंशन! हमने 7 महीने पहले इसकी घोषणा की, सरकार से लगातार मांग की, बजट में भी हमारी घोषणाओं को सम्मिलित करने की मांग के साथ अलग से बजट का प्रावधान करने को कहा। हमने बार-बार कहा था कि इस सरकार को पेंशन बढ़ाने पर मजबूर करूंगा और कर दिखाया।

विज्ञापन

तेजस्वी ने की घोषणा,मजबूर हुई सरकार!

वहीं राजद के X के अकाउंट पर लिखा गया कि 20 साल से निकम्मी भाजपा नीतीश सरकार को दिव्यांगजन, वृद्धजन एवं विधवा माताओं के कल्याण के लिए कदम उठाने एवं उनकी सामाजिक सुरक्षा पेंशन को बढ़ाने की जरूरत महसूस नहीं हुई पर जब तेजस्वी यादव ने सरकार बनने पर सामाजिक सुरक्षा पेंशन को बढ़ाकर ₹1500 किए जाने की घोषणा की तो मजबूर होकर संवेदनहीन मुख्यमंत्री को सामाजिक सुरक्षा पेंशन को चुनाव के ठीक पहले बढ़ाकर ₹1100 करना पड़ा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ