Live Updates
Beldaur Election Result 2025: जेडीयू के पन्ना लाल पटेल अभी भी आगे
बेलदौर सीट पर जेडीयू के पन्ना लाल पटेल अभी भी आगे हैं. उन्होंने कांग्रेस के मिथिलेश कुमार निषाद को पीछे छोड़ दिया है.
Beldaur Election Result 2025: पन्ना लाल पटेल कितने आगे?
बेलदौर सीट पर पन्ना लाल पटेल की पकड़ अभी भी बनी हुई है. पन्ना लाल पटेल कांग्रेस के मिथिलेश कुमार निषाद से 12307 वोट्स आगे हैं.
Beldaur Election Result 2025: जेडीयू के पन्ना लाल पटेल निकले आगे
बेलदौर सीट से जेडीयू के पन्ना लाल पटेल शुरुआती रुझानों में आगे निकल गए हैं. पन्ना लाल पटेल ने कांग्रेस के मिथिलेश कुमार निषाद को पीछे छोड़ दिया है.
Beldaur Election Result 2025: बेलदौर सीट से कांग्रेस के मिथिलेश कुमार निषाद आगे
बेलदौर विधानसभा सीट से कांग्रेस के मिथिलेश कुमार निषाद आगे हैं. वहीं जेडीयू के पन्ना लाल पटेल इस रेस में पीछे हैं.
Beldaur Election Result 2025: बेलदौर विधानसभा सीट पर शुरू हुई मतगणना
बिहार की बेलदौर विधानसभा सीट पर मतगणना शुरू हो गई है. इस सीट पर पन्ना लाल पटेल, मिथिलेश कुमार निषाद, राहुल कुमार बसु और गजेंद्र कुमार के बीच टक्कर है.
Beldaur Election Result 2025: साल 2020 में किसके सिर सजा था ताज?
साल 2020 के चुनावी नतीजों की बात करें तो 2020 में इस सीट पर जेडीयू ने कब्जा किया था. जेडीयू के पन्ना लाल सिंह ने 56,541 वोट्स हासिल की थी. पन्ना लाल सिंह ने इस सीट पर 5,108 वोट्स से जीत दर्ज कराई थी.
Beldaur Election Result 2025: किसके बीच कांटे की टक्कर?
बिहार की बेलदौर विधानसभा सीट पर पहले चरण यानी 6 नवंबर को चुनाव हुए थे. जेडीयू से इस बार चुनावी मैदान में पन्ना लाल पटेल को चुनावी मैदान में उतारा गया है. इनके साथ ही कांग्रेस से मिथिलेश कुमार निषाद, आप से राहुल कुमार बसु और जन सुराज पार्टी से गजेंद्र कुमार सिंह चुनाव में खड़े हैं.
Beldaur Election Result 2025: बेलदौर विधानसभा सीट से जेडीयू के पन्ना लाल पटेल जीत गए हैं. पन्ना लाल पटेल ने कांग्रेस के मिथिलेश कुमार निषाद को हरा दिया है. बता दें बिहार की बेलदौर विधानसभा सीट पर जेडीयू का दबदबा रहा है. ये विधानसभा सीट बिहार की अहम सीटों की लिस्ट में आती है. बेलदौर सीट पर पहले चरण यानी 6 नवंबर को चुनाव हो चुके हैं. जेडीयू, कांग्रेस और जन सुराज पार्टी के उम्मीदवारों के बीच इस सीट पर कड़ी टक्कर देखने को मिली.
यहां पढ़ें बिहार की 243 सीटों के नतीजे
चुनावी मैदान में कौन-कौन?
जेडीयू से इस बार चुनावी मैदान में पन्ना लाल पटेल को चुनावी मैदान में उतारा गया था. इनके साथ ही कांग्रेस से मिथिलेश कुमार निषाद, आप से राहुल कुमार बसु और जन सुराज पार्टी से गजेंद्र कुमार सिंह चुनाव में खड़े थे. इन 4 उम्मीदवारों के साथ-साथ चुनावी मैदान में बहुजन समाज पार्टी के विद्या नंद यादव, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी से सुनीता शर्मा, राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी से अजय कुमार, गरीबजनता पार्टी लोकतांत्रिक से अटल बिहारी, भागीदारी पार्टी(पी) से अवधेश कुमार पंडित और ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक से जमील अहमद भी चुनावी मैदान में उतरे थे.
यहां पढ़ें 243 सीटों के नतीजे: ECI Bihar Chunav Result 2025 LIVE Updates
साल 2020 में किसके सिर सजा ताज?
| उम्मीदवार का नाम | पार्टी का नाम | वोट |
| पन्ना लाल सिंह | जेडीयू | 56,541 |
| डॉ. चंदन यादव | कांग्रेस | 51,433 |
| मिथिलेश कुमार निषाद | लोक जन शक्ति पार्टी | 31,229 |
साल 2020 के चुनावी नतीजों की बात करें तो 2020 में इस सीट पर जेडीयू ने कब्जा किया था. जेडीयू के पन्ना लाल सिंह ने 56,541 वोट्स हासिल की थी. पन्ना लाल सिंह ने इस सीट पर 5,108 वोट्स से जीत दर्ज कराई थी. इसके साथ ही दूसरे नंबर पर कांग्रेस के डॉ. चंदन यादव थे और उन्होंने 51,433 वोट्स हासिल की थी. वहीं तीसरे नंबर पर लोक जन शक्ति पार्टी की मिथिलेश कुमार निषाद ने 31,229 वोट जीतकर अपनी जगह बनाई थी.
2015 के नतीजे
| उम्मीदवार का नाम | पार्टी का नाम | वोट |
| पन्ना लाल सिंह पटेल | जेडीयू | 63,216 |
| मिथिलेश कुमार निषाद | लोक जन शक्ति पार्टी | 49,691 |
| विजय कुमार पांडव | निर्दलीय | 15,604 |
2015 में भी इस विधानसभा सीट पर जेडीयू ने अपनी जीत हासिल की थी. जेडीयू के पन्ना लाल सिंह पटेल ने 63,216 वोट जीतकर पहले नंबर की पोजीशन हासिल की थी. पन्ना लाल सिंह पटेल ने ये जीत 13,525 वोट से हासिल की थी. दूसरे नंबर पर लोक जन शक्ति पार्टी की मिथिलेश कुमार निषाद थे और उन्होंने 49,691 वोट हासिल की थी. इसके साथ ही तीसरे नंबर पर निर्दलीय विजय कुमार पांडव ने 15,604 वोट हासिल कर अपनी जगह बनाई थी.
संबंधित खबरें
दादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
1 hr agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 hr agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
2 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
2 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
4 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
5 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
5 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
5 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
6 hrs agoदिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines