Begusarai Firing: बिहार सरकार की बड़ी कार्रवाई, फायरिंग मामले में सात पुलिसकर्मी सस्पेंड

bihar firing
विज्ञापन

Begusarai Firing: बेगूसराय जिले में अलग-अलग गोलीबारी की घटनाओं में एक व्यक्ति के मारे जाने और नौ अन्य के घायल होने के एक दिन बाद बिहार पुलिस ने बुधवार को सात पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया।

मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) जितेंद्र सिंह गंगवार ने कहा कि प्रथम दृष्टया, पुलिस की पेट्रोलिंग टीम सड़कों पर थी, फिर भी वे अपराधियों को रोक नहीं पाए। उन्होंने कहा कि चेकिंग कर अपराधियों को रोका जा सकता था।

विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज के जरिए की जा रही हमलावरों की पहचान

हमलावरों के बारे में पूछे जाने पर एडीजी गंगवार ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में हमलावरों की तस्वीरें कैद हुईं हैं और पुलिस उनकी पहचान करने में जुटी है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

जितेंद्र गंगवार ने बताया कि घटना के बाद पूरी रात चेकिंग की गई थी। पड़ोसी जिलों को सतर्क कर दिया गया था। एक अलग जांच दल ने सीसीटीवी फुटेज जुटाए हैं। अपराधियों को उन फुटेज में देखा जा सकता है। हम पुष्टि कर रहे हैं। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
मंगलवार देर शाम अपराधियों ने की थी ताबड़तोड़ फायरिंग

बता दें कि बिहार के बेगूसराय में मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग गोलीबारी की घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य घायल हो गए। बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा कि पुलिस अपराधियों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, फायरिंग की घटनाओं के पीछे बाइक सवार दो हमलावरों का हाथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ