हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Bachhwara Election Result 2025: बछवाड़ा से बीजेपी के सुरेंद्र मेहता जीते, कांग्रेस के शिव प्रकाश गरीब हारे

Bachhwara Election Result 2025: बिहार की इस बछवाड़ा सीट पर बीजेपी, जेडीयू, एलजेपी और आरजेडी, कांग्रेस गठबंधन और जन सुराज पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है. भाजपा ने सुरेंद्र मेहता को मैदान में उतारकर बड़ा दांव खेला है.

विज्ञापन
Bachhwara Election Result 2025

Live Updates

15:28 (IST) 14 Nov 2025

Bachhwara Election Result 2025: भाजपा के सुरेंद्र मेहता की पकड़ बरकरार

भाजपा के सुरेंद्र मेहता अभी भी पहले नंबर पर बने हुए हैं. सुरेंद्र मेहता ने कांग्रेस के शिव प्रकाश गरीब दास को 11552 वोट्स से पीछे छोड़ दिया है.

13:00 (IST) 14 Nov 2025

Bachhwara Election Result 2025: बीजेपी के सुरेंद्र मेहता कितने आगे?

भारतीय जनता पार्टी के सुरेंद्र मेहता की पकड़ अभी भी बनी हुई है. सुरेंद्र मेहता कांग्रेस के शिव प्रकाश गरीब दास से 8803 वोट्स से आगे हैं.

10:49 (IST) 14 Nov 2025

Bachhwara Election Result 2025: BJP के सुरेंद्र मेहता निकले आगे

बीजेपी के सुरेंद्र मेहता ने कांग्रेस के शिव प्रकाश गरीब दास को पीछे छोड़ दिया है. बीजेपी के सुरेंद्र मेहता शुरुआती रुझानों में आगे निकल गए हैं.

10:11 (IST) 14 Nov 2025

Bachhwara Election Result 2025: बछवाड़ा से कांग्रेस के शिव प्रकाश गरीब दास आगे

बछवाड़ा विधानसभा सीट से शुरुआती रुझानों में कांग्रेस के शिव प्रकाश गरीब दास आगे हैं. भारतीय जनता पार्टी के सुरेंद्र मेहता कांग्रेस के शिव प्रकाश गरीब दास से 605 वोट्स से पीछे हैं.

08:20 (IST) 14 Nov 2025

Bachhwara Election Result 2025: सीट पर शुरू हुई मतगणना

बिहार की बछवाड़ा सीट पर मतगणना शुरू हो गई है. इस सीट पर सुरेंद्र मेहता और शिव प्रकाश गरीब दास के बीच कड़ा मुकाबला है.

07:18 (IST) 14 Nov 2025

Bachhwara Election Result 2025: साल 2020 में कौन बना था विनर?

साल 2020 के चुनाव में भी भाजपा ने सुरेंद्र मेहता को चुनाव में उतारा था और उनकी जीत हुई थी. सुरेंद्र मेहता और सीपीआई के अबधेश कुमार राय के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली थी.

06:27 (IST) 14 Nov 2025

Bachhwara Election Result 2025: पहले चरण में हुआ था चुनाव

बिहार की बछवाड़ा सीट पर पहले चरण यानी 6 नवंबर को चुनाव हुए थे. एनडीए ने इस सीट पर भाजपा के सुरेंद्र मेहता को मैदान में उतारा है. कांग्रेस गठबंधन की ओर से शिव प्रकाश गरीब दास और जन सुराज पार्टी से रामोद कुमार चुनावी मैदान में आमने-सामने हैं.

Bachhwara Election Result 2025: बछवाड़ा विधानसभा सीट पर बीजेपी के सुरेंद्र मेहता विनर बन गए हैं. सुरेंद्र मेहता ने कांग्रेस के शिव प्रकाश गरीब दास को हरा दिया है. बिहार की बछवाड़ा सीट का इतिहास काफी खास रहा है. यहां कोई भी पार्टी अपना राजनीतिक गढ़ नहीं बना पाई. या ये कहें कि यहां की जनता ने किसी को भी लगातार 2 बार नहीं चुना है. यहां हर बार कोई नई पार्टी का राज होता है. इस बार इस सीट पर बीजेपी, जेडीयू, एलजेपी और आरजेडी, कांग्रेस गठबंधन और जन सुराज पार्टी के प्रत्याशियों में कड़ा मुकाबला रहा.

यहां पढ़ें बिहार की 243 सीटों के नतीजे

इन 3 उम्मीदवारों में कड़ा मुकाबला

एनडीए ने इस सीट पर भाजपा के सुरेंद्र मेहता को मैदान में उतारा है. कांग्रेस गठबंधन की ओर से शिव प्रकाश गरीब दास और जन सुराज पार्टी से रामोद कुमार चुनावी मैदान में आमने-सामने हैं. भाजपा ने इस सीट पर सुरेंद्र मेहता को चुनाव में खड़ा कर बड़ा दांव खेला है. दरअसल साल 2024 में सुरेंद्र मेहता को बिहार के खेल मंत्री के रूप में चुना गया था. भाजपा के पास अब मौका है कि वो बोल सकते हैं कि लोकसभा चुनाव की तरह ही सुरेंद्र मेहता विधानसभा चुनाव जीतकर भी बछवाड़ा का मान बढ़ाएंगे.

विज्ञापन

यहां पढ़ें 243 सीटों के नतीजे: ECI Bihar Chunav Result 2025 LIVE Updates

भाजपा के लिए इतिहास रचने का मौका

अगर एक बार फिर भाजपा के सुरेंद्र मेहता इस चुनाव को जीत गए तो बछवाड़ा में भाजपा 2 बार जीतकर इतिहास रच सकती है. हालांकि उनकी ये राह आसान नहीं है, क्योंकि कांग्रेस गठबंधन और जन सुराज पार्टी ने अपने धुरंधर उम्मीदवारों को मैदान में उतारकर इस मुकाबले को और मुश्किल बना दिया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस सीट पर भाजपा के सुरेंद्र मेहता, कांग्रेस गठबधन के शिव प्रकाश गरीब दास और जन सुराज पार्टी से रामोद कुमार में से कौन जीत हासिल करता है.

विज्ञापन

2020 में किसने दर्ज की जीत?

उम्मीदवार का नामपार्टी का नामवोट
सुरेंद्र मेहताभाजपा54,738
अबधेश कुमार रायसीपीआई54,254
शिव प्रकाश गरीब दास निर्दलीय39,878

बता दें साल 2020 के चुनाव में भी भाजपा ने सुरेंद्र मेहता को चुनाव में उतारा था और उनकी जीत हुई थी. सुरेंद्र मेहता और सीपीआई के अबधेश कुमार राय के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली थी. सुरेंद्र मेहता ने अबधेश को सिर्फ 484 सीट से हराया था. वहीं तीसरे नंबर पर निर्दलीय शिव प्रकाश गरीब दास थे.

2015 के नतीजे

उम्मीदवार का नामपार्टी का नामवोट
रामदेव रायकांग्रेस73,983
अरविंद कुमार सिंहएलजेपी37,052
अबधेश कुमार रायसीपीआई28,539

इसके साथ ही 2015 में कांग्रेस के रामदेव राय अपनी जीत दर्ज कराई थी. रामदेव राय ने लोक जनशक्ति पार्टी के अरविंद कुमार सिंह और सीपीआई के अबधेश कुमार राय को चुनाव में हराया था.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola