अहमदाबाद : आवासीय सोसायटी की लिफ्ट में नौ साल की बच्ची के साथ रेप के मामले में 62 साल के अधेड़ को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी जगतपुर का रहनेवाला है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने वारदात को सोसाइटी में लगे लिफ्ट में अंजाम दिया है। घटना लिफ्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
चांदखेड़ा पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान भानुप्रताप राणा के रूप में हुई है। कक्षा 4 की छात्रा मंगलवार दोपहर 12.30 बजे अपने स्कूल से लौटी थी। जब वह 11वीं मंजिल पर अपने घर जाने के लिए लिफ्ट में दाखिल हुई तो आरोपी ने उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया।
अभी पढ़ें – 13 साल की उम्र में हो गया था प्यार, पालतू जानवरों से था लगाव
वारदात के बाद बच्ची किसी तरह घर पहुंची। बदहवास हालत में घर पहुंची बच्ची को देखकर उसके घरवालों ने पूछा तो उसने वारदात की जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता के परिजन ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लिफ्ट में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो पूरे वारदात की तस्वीरें सामने आ गई।
चांदखेड़ा पुलिस ने आरोपी राणा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
'कांग्रेस में आ जाइए, आपके अंडर में काम करेंगे', अधीर रंजन चौधरी का ममता बनर्जी को ऑफर; लेकिन रखी दी शर्त
2 hrs agoक्या है गुजरात सरकार का 'ऑपरेशन गंगाजल'? क्यों 2 IAS अफसरों को जबरन किया रिटायर
2 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज विरोध प्रदर्शन, DMRC ने बंद किए दिल्ली के 11 मेट्रो स्टेशन
3 hrs agoमहाराष्ट्र: दुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 की मौत, 19 घायल
4 hrs agoNew Property Tax : हरियाणा में 11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानिए 10 अक्टूबर तक कैसे उठाएं छूट का फायदा
4 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
4 hrs agoहाईअलर्ट, धारा 163, हजारों सुरक्षाबल... आज दिल्ली जाने से पहले सावधान, एडवाइजरी पढ़कर ही निकलें घर से
5 hrs agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
12 hrs agoRajkot: अस्पताल की बड़ी लापरवाही, शव की हुई अदला बदली, दूसरे परिवार ने गलती से किया अंतिम संस्कार
13 hrs agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के हटने के बाद किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines