---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

Agra Crime News: ट्रैफिक कांस्टेबल ने खुद को गोली मारकर जान दी, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

Agra Crime News: उत्तर प्रदेश के आगरा (Agra) में शुक्रवार तड़के ट्रैफिक पुलिस के एक सिपाही ने खुद को अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मार ली। गोली की आवाज सुन कर परिवार वाले जाग गए। उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना पर एसएसपी समेत थाना संबंधित थाने का फोर्स मौके […]

---खबर नीचे जारी है---

Agra Crime News: उत्तर प्रदेश के आगरा (Agra) में शुक्रवार तड़के ट्रैफिक पुलिस के एक सिपाही ने खुद को अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मार ली। गोली की आवाज सुन कर परिवार वाले जाग गए। उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना पर एसएसपी समेत थाना संबंधित थाने का फोर्स मौके पर पहुंच गया। वहीं पुलिस को मौके से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है।

 

और पढ़िए – गैंगरेप के बाद जन्मे बेटे ने 27 साल बाद मां के गुनहगारों को दिलाई सजा

 

---खबर नीचे जारी है---

कालिंदी बिहार में रहते थे कुबेर सिंह

घटना आगरा के थाना एत्मादुद्दौला क्षेत्र की है। यहां के कालिंदी बिहार में रहने वाले कुबेर सिंह (58) आगरा ट्रैफिक पुलिस हेड कांस्टेबल में तैनात थे। उनकी ड्यूटी ट्रैफिक पुलिस क्रेन पर थी। जानकारी के मुताबिक सुबह तड़के 4 बजे अचानक गोली चलने की आवाज आई। तेज आवाज से परिवार के लोग जाग गए। उन्होंने कमरे कुबेर सिंह के कमरे में जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। घर में चीखपुकार मच गई। आसपास के लोगों ने बताया कि कुबेर सिंह के चार बच्चे (तीन बेटियां और एक बेटा) हैं। गुरुवार को उनके घर में एक बेटी, भतीजा, भतीजी और पत्नी थी।

 

---खबर नीचे जारी है---

और पढ़िए – राह चलती महिला ने प्रसाद की आड़ में लड़की को दिया जहर, उपचार के दौरान हुई मौत

 

---खबर नीचे जारी है---

एसएसपी घर पहुंचे, परिवार से की बात

वहीं सूचना पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी पहुंच गए। उन्होंने परिवार के लोगों से जानकारी ली। परिवार के लोगों ने बताया कि सब कुछ सही था। थाना एत्मादुद्दौला प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि कुबेर सिंह ने अपनी लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मारी है। उनका चेहरा उड़ गया। घर में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

 

---खबर नीचे जारी है---

 

 

---खबर नीचे जारी है---

और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

 

---खबर नीचे जारी है---

 

Click Here – News 24 APP अभी download करें

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Aug 05, 2022 10:36 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola