Greater Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) द्वारा स्मार्ट विलेज के नाम पर किए गए विकास कार्यों की सच्चाई सामने लाई जाएगी। प्राधिकरण के सीईओ राकेश कुमार सिंह खुद 29 घोषित स्मार्ट गांवों का दौरा कर वहां हुए विकास की जमीनी हकीकत की जांच करेंगे। इस दौरान डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) से विकास का मिलान कर देखा जाएगा कि जिन सुविधाओं का दावा किया गया वह धरातल पर है या नहीं। यह सभी गांव नोएडा एयरपोर्ट के आस-पास है।
सड़क-सीवर बने, पानी गायब
यीडा का दावा है कि 29 गांवों को स्मार्ट विलेज बनाने की योजना पर पिछले चार वर्षों से काम चल रहा है। इनमें से 9 गांवों में काम पूरा, 9 में काम जारी और 2 गांवों में टेंडर प्रक्रिया चल रही है। बाकी गांवों के लिए जल्द एस्टीमेट तैयार होगा। कई गांवों में सीवर लाइन और पेयजल पाइपलाइन तो बिछा दी गई है लेकिन ग्रामीणों को इनका कोई लाभ नहीं मिल रहा है। कनेक्शन नहीं मिलने और जलापूर्ति शुरू न होने से ग्रामीण सालों से परेशान है।
सीईओ करेंगे गांव-गांव जाकर निरीक्षण
प्राधिकरण के सीईओ राकेश कुमार सिंह ने स्पष्ट किया है कि वह खुद गांवों में जाकर कार्यों का निरीक्षण करेंगे। जिन गांवों में काम अधूरा है या गड़बड़ी की शिकायत मिलेगी वहां सुधार कराया जाएगा। आवंटित बजट और खर्च की गई राशि के अनुपात में हुए कार्यों का तथ्यात्मक मूल्यांकन किया जाएगा।
ग्रामीणों को मिलेगी सीवर व पेयजल की सुविधा
सीईओ के इस दौरे से ग्रामीणों को उम्मीद है कि जो सुविधाएं कागजों में है वह अब वास्तव में मिलने लगेंगी। खासकर सीवर कनेक्शन और पेयजल आपूर्ति की मांग को अब जल्द मंजूरी मिल सकती है। ग्रामीण लंबे समय से इन मूलभूत सुविधाओं की मांग कर रहे हैं।
स्मार्ट गांवों में प्रस्तावित सुविधाएं
यमुना प्राधिकरण ने प्रत्येक गांव के लिए 8 से 10 लाख रुपये तक का बजट तय किया है। जिन सुविधाओं का वादा किया गया है उनमें पक्की सड़कें, सीवर व्यवस्था, पेयजल पाइपलाइन, स्ट्रीट लाइट्स, ठोस एवं तरल अपशिष्ट निस्तारण प्रणाली, खेल मैदान, ई-लाइब्रेरी, कौशल विकास केंद्र, इंटरनेट कनेक्टिविटी शामिल है।
ये भी पढ़ें: Noida News: नोएडा में डेंगू का कहर, 23 नए मरीज मिले, 150 के पार पहुंचा आंकड़ा
संबंधित खबरें
'कांग्रेस में आ जाइए, आपके अंडर में काम करेंगे', अधीर रंजन चौधरी का ममता बनर्जी को ऑफर; लेकिन रखी दी शर्त
1 hr agoक्या है गुजरात सरकार का 'ऑपरेशन गंगाजल'? क्यों 2 IAS अफसरों को जबरन किया रिटायर
1 hr agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज विरोध प्रदर्शन, DMRC ने बंद किए दिल्ली के 11 मेट्रो स्टेशन
3 hrs agoमहाराष्ट्र: दुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 की मौत, 19 घायल
3 hrs agoNew Property Tax : हरियाणा में 11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानिए 10 अक्टूबर तक कैसे उठाएं छूट का फायदा
3 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
3 hrs agoहाईअलर्ट, धारा 163, हजारों सुरक्षाबल... आज दिल्ली जाने से पहले सावधान, एडवाइजरी पढ़कर ही निकलें घर से
4 hrs agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
11 hrs agoRajkot: अस्पताल की बड़ी लापरवाही, शव की हुई अदला बदली, दूसरे परिवार ने गलती से किया अंतिम संस्कार
12 hrs agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के हटने के बाद किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines