Noida News: नोएडा में डेंगू का कहर, 23 नए मरीज मिले, 150 के पार पहुंचा आंकड़ा

Noida News: गौतमबुद्धनगर जिले में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को डेंगू के 23 नए मामलों की पुष्टि की गई है। संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 153 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें सक्रिय रूप से डेंगू पर नियंत्रण पाने के लिए काम कर रही है।

Dengue
विज्ञापन

Noida News: गौतमबुद्धनगर जिले में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को डेंगू के 23 नए मामलों की पुष्टि की गई है। संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 153 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें सक्रिय रूप से डेंगू पर नियंत्रण पाने के लिए काम कर रही है। इसके बावजूद डेंगू के संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है।

पांच मरीज अस्पताल में भती
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जानकारी दी गई कि नए संक्रमित मरीजों में से पांच की हालत ऐसी है कि उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है। बाकी मरीजों का इलाज घर पर चल रहा है। सभी प्रभावित क्षेत्रों में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया गया है। इससे मच्छरों के पनपने पर रोक लगेगी।

विज्ञापन

टीम फोन पर ले रही मरीजों की जानकारी
मलेरिया अधिकारी श्रुति कीर्ति ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें मरीजों से फोन पर संपर्क बनाए हुए है। उनके स्वास्थ्य की नियमित जानकारी ली जा रही है। प्रभावित इलाकों में निरीक्षण और लार्वा नष्ट करने का अभियान लगातार जारी है।

पानी जमा न होने दें
श्रुति कीति ने बताया कि डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। खासकर यह अपील की जा रही है कि घरों, छतों, कूलर और गमलों में पानी जमा न होने दें। पानी जमा होने से मच्छर पनपते है और डेंगू फैलता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ