नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए शनिवार शाम टीम इंडिया का ऐलान किया। बीसीसीआई ने टीम में 15 खिलाड़ियों को शामिल किया है। इस दौरे के लिए कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को आराम दिया गया है। वहीं केएल राहुल भी बाहर हो गए हैं। टीम इंडिया के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। स्टार ऑलराउंडर दीपक चाहर की टीम में वापसी हो गई है। वहीं, करीब पांच महीने बाद वाशिंगटन सुंदर की वापसी हुई है।
आखिरकार दीपक चाहर की वापसी
टीम इंडिया में आखिरकार ऑलराउंडर दीपक चाहर की वापसी हो गई है। चाहर चोट के कारण लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे थे। वे आईपीएल 2022 के पूरे सीजन से बाहर हो गए थे। हाल ही उन्होंने शादी भी की है। दीपक ने फरवरी 2022 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ अपना आखिरी वनडे मुकाबला खेला था।
सुंदर की लौटी फॉर्म
वहीं सुंदर ने भी 11 फरवरी 2022 को वेस्ट इंडीज के खिलाफ अहमदाबाद में आखिरी वनडे मैच खेला था। इसके बाद से ही वे टीम इंडिया से नदारद चल रहे थे। इस ऑलराउंडर ने इंग्लैंड में चल रही काउंटी चैंपियनशिप में अच्छा प्रदर्शन किया है। सुंदर ने लंकाशायर की ओर से खेलते हुए नॉर्थेंट्स के खिलाफ 34 रनाें की नाबाद पारी खेली थी। इसके साथ ही इस मैच में उन्होंने 76 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे। हालांकि इससे पहले वे आईपीएल 2022 में सन राइजर्स हैदराबाद की ओर से अपने प्रदर्शन से प्रभावित करने में नाकाम साबित हुए थे।
और पढ़िए – 7 महीने बाद Team India में लौटा ये खतरनाक खिलाड़ी, वर्ल्डकप में गेंद और बल्ले से मचाएगा धमाल!
राहुल त्रिपाठी को मिली जगह
इस टीम में राहुल त्रिपाठी को भी जगह मिली है। राहुल त्रिपाठी ने अब तक टीम इंडिया के लिए डेब्यू नहीं किया है। त्रिपाठी को आयरलैंड के खिलाफ टी 20 सीरीज में जगह दी गई थी, लेकिन वे एक भी मैच नहीं खेले। कुलदीप यादव ने भी टीम में जगह बनाई है। इसके साथ ही अच्छा प्रदर्शन कर रहे अर्शदीप सिंह टीम में जगह बनाने में नाकाम रहे हैं।
18 अगस्त को पहला मैच
Team India वेस्ट इंडीज के खिलाफ 7 अगस्त को टी 20 सीरीज खत्म करने के बाद जिम्बाव्वे का दौरा करेगी। यहां टीम 18 अगस्त से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। ये मैच 18, 20 और 22 अगस्त को खेले जाएंगे।
जिम्बाव्वे के खिलाफ 3 वनडे के लिए भारतीय टीम
शिखर धवन (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, अवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
7 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
102 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
235 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
338 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
360 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
397 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
409 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
428 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
428 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
435 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines