---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

WPL 2023: ‘बाउंड्री को तोड़कर पार्क के बाहर…’, सचिन तेंदुलकर ने कही दिल जीतने वाली बात

नई दिल्ली: महिला क्रिकेट के लिए शनिवार ऐतिहासिक दिन बना। मुंबई में महिला प्रीमियर लीग (WPL) के उद्घाटन संस्करण की शुरुआत हो चुकी है। ओपनिंग सेरेमनी के बाद पहला मुकाबला गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। बीसीसीआई की ओर से विमेंस क्रिकेट लीग का आयोजन दुनियाभर में सुर्खियां बटोर रहा है। ऐसे […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: महिला क्रिकेट के लिए शनिवार ऐतिहासिक दिन बना। मुंबई में महिला प्रीमियर लीग (WPL) के उद्घाटन संस्करण की शुरुआत हो चुकी है। ओपनिंग सेरेमनी के बाद पहला मुकाबला गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। बीसीसीआई की ओर से विमेंस क्रिकेट लीग का आयोजन दुनियाभर में सुर्खियां बटोर रहा है। ऐसे में क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने भी इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं भेजी हैं।

महिलाओं का उत्साहवर्धन करें

सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट कर कहा- डब्ल्यूपीएल शुरू हो गया है। याद रखें कि हर बाउंड्री को तोड़कर पार्क के बाहर छक्का लगाया जाएगा और हर विकेट से क्रिकेट में जेंडर इक्वेलिटी की जीत होगी। आइए उनकी कहानी बनाने वाली अविश्वसनीय महिलाओं का उत्साहवर्धन करें! बीसीसीआई को इस आयोजन के लिए शुभकामनाएं।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – Jasprit Bumrah injury: सर्जरी के लिए न्यूजीलैंड पहुंचे बुमराह, IPL के बाद वनडे वर्ल्ड कप से भी हो सकते हैं बाहर!

---विज्ञापन---

5 टीमों के बीच 23 मैच खेले जाएंगे

महिला प्रीमियर लीग यानी WPL 2023 में कुल 5 टीमें होंगी। इन टीमों के बीच 23 मैच खेले जाएंगे। यह सभी मैच मुंबई के दो स्टेडियम- डीवाई पाटिल और ब्रेबोर्न में आयोजित होंगे। कुल 20 लीग, 2 प्ले ऑफ और एक फाइनल मुकाबला होगा। पहले सीजन में 4 डबल हेडर मुकाबले होंगे, पहला मैच दोपहर साढ़े तीन बजे, जबकि दूसरा मुकाबला शाम साढ़े सात से होगा।

और पढ़िए – WPL 2023, RCB vs DC: स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला, यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

---विज्ञापन---

यहां देख पाएंगे लाइव

WPL 2023 के सभी मैचों का लाइव प्रसारण स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर किया जाएगा। इसके अलावा इसे जियो सिनेमा ऐप और उसकी वेबसाइट के जरिए भी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखी जा सकेगी। आप अपने टीवी पर ‘स्पोर्ट्स-18 1’, ‘स्पोर्ट्स-18 1HD’ और ‘स्पोर्ट्स-18 खेल’ चैनल्स पर महिलाओं का आईपीएल देख पाएंगे।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Mar 04, 2023 06:51 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola