Siddharth Sharma
Read More
---विज्ञापन---
Quetta Gladiators vs Peshawar Zalmi: दुनिया की सबसे बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट में से एक पाकिस्तान पीमियर लीग के नए सत्र की शुरुआत 13 फरवरी 2023 से होने वाली है। इस लीग की शुरुआत से पहले रविवार को एक प्रदर्शनी मैच का आयोजन किया जा रहा है। ये मैच क्वेटा ग्लैडिएटर्स और पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है। मैच में क्वेटा की कप्तानी सरफराज अहमद कर रहे हैं वहीं पेशावर की सरफराज अहमद कमान संभाले हुए हैं।
इस मैच में बाबर आजम की टीम पेशावर जाल्मी ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टीम ने अपनी बॉलिंग की शुरूआत दमदार की और आते ही दो विकेट ले लिए हालांकि बाद में क्वेटा ने वापसी की और 20 ओवर की स्माप्ति के बाद 185 रनों का विशाल लक्ष्य बाबर की टीम के सामने रखा। क्वेटा को इस लक्ष्य तक पहुंचाने में इफ्तिखार अहमद की 94 रनों की पारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
और पढ़िए – ‘Virat Kohli जड़ेंगे दो शतक’ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले पूर्व क्रिकेटर ने की बड़ी भविष्यवाणी
पाकिस्तान के युवा खिलाड़ी इफ्तिखार अहमद इन दिनों खतरनाक फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने पाकिस्तान के साथ वहीं बांग्लादेश प्रीमियर लीग में भी खतरनाक प्रदर्शन किया था। इस प्रदर्शनी मैच में वे जब उतरे थे तो टीम की स्थिति खराब थी लेकिन उन्होंने शानदार पारी खेली और 94 रन बनाए। मैच के 20वें ओवर में उन्होंने वाहब रियाज की हालत खराब कर दी और एक-एक करके कुल 6 छक्के जड़ दिए। इफ्तिखार ने हर तरफ शॉट्स खेले और गेंदबाज को मौका ही नहीं दिया। बता दें कि वाहब रियाज ने इस मैच में 3 विकेट लिए लेकिन वे सबसे महंगे साबित हुए।
6⃣ 6⃣ 6⃣ 6⃣ 6⃣ 6⃣ 💪
Iftikhar goes big in the final over of the innings! 🔥
Watch Live ➡️ https://t.co/xOrGZzkfvl pic.twitter.com/CDSMFoayoZ
---विज्ञापन---— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) February 5, 2023
और पढ़िए – इरफान पठान ने बताया डेविड वॉर्नर को आउट करने का तरीका, इस गेंदबाज पर जताया भरोसा
क्वेटा ग्लैडिएटर्स: सरफराज अहमद (कप्तान), अहसान अली, बिस्मिल्ला खान, उमर अकमल, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, ऐमल खान, नसीम शाह, मोहम्मद हसनैन, उम्मेद आसिफ, अब्दुल वाहिद बंगालजई
पेशावर जाल्मी: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद हारिस, सईम अयूब, हसीबुल्लाह, आजम खान, आमिर जमाल, उस्मा मीर, शाहिद अफरीदी, वहाब रियाज, सलमान इरशाद
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।