---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

विराट कोहली का बड़ा खुलासा, इस खिलाड़ी ने उन्हें कप्तान बनाने की कही थी बात

Virat Kohli: विराट कोहली विश्व क्रिकेट के सबसे धाकड़ बल्लेबाजों में शामिल हैं। भले ही वह अब टीम इंडिया के कप्तान नहीं हैं, लेकिन विराट की कप्तानी में टीम इंडिया ने कई बड़ी सीरीज जीती हैं। जबकि एक बल्लेबाज के तौर पर उनका कोई मुकाबला नहीं है। एमएस धोनी के बाद उन्हें कप्तानी सौंपी गई […]

---विज्ञापन---

Virat Kohli: विराट कोहली विश्व क्रिकेट के सबसे धाकड़ बल्लेबाजों में शामिल हैं। भले ही वह अब टीम इंडिया के कप्तान नहीं हैं, लेकिन विराट की कप्तानी में टीम इंडिया ने कई बड़ी सीरीज जीती हैं। जबकि एक बल्लेबाज के तौर पर उनका कोई मुकाबला नहीं है। एमएस धोनी के बाद उन्हें कप्तानी सौंपी गई थी, लेकिन विराट को कप्तान बनाने की बात किसने कही थी, इसका खुलासा किंग कोहली ने किया है।

धोनी ने विराट को कप्तान बनाने की थी सिफारिश

विराट कोहली ने एक इंटरव्यू में खुद के कप्तान बनने की बात बताई है। 2014-15 के बाद MS धोनी ने टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ दी थी। इसके बाद कोहली को टीम इंडिया की कमान सौपीं गई थी। खास बात यह है कि खुद धोनी ने विराट को टीम इंडिया का कप्तान बनाने की सिफारिश की थी। जिसका खुलासा खुद विराट कोहली ने किया है। विराट कोहली ने कहा कि एमएस धोनी ने ही उन्हें अगला कप्तान बनाए जाने की बात कही थी।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स ने शुरू की तैयारी, Prithvi Shaw, सौरव गांगुली समेत ये सितारे मैदान पर आए नजर

धोनी को मुझ पर भरोसा था

आरसीबी के पॉडकास्ट विराट कोहली ने इस राज से पर्दा उठाया है। विराट कोहली ने कहा कि ‘धोनी को मुझ पर भरोसा था, विराट ने बताया की वह धोनी के साथ लंबे समय तक खेले हैं। इसके अलावा उन्होंने टीम को जिताने के लिए कई बड़ी पारियां भी खेली हैं, इसलिए वह कप्तानी को समझते थे, जिससे उन्हें टीम की कमान संभालने में काफी मदद मिली और वह यह जिम्मेदारी निभाए पाए। विराट कोहली ने कहा कि धोनी हमेशा उनकी मदद करते थे।’

---विज्ञापन---

टेस्ट के सफलतम कप्तान हैं विराट

बता दें कि विराट कोहली टीम इंडिया के टेस्ट में सबसे सफलतम कप्तान माने जाते हैं। उनकी अगुवाई में टीम इंडिया ने विदेशों में शानदार जीत हासिल की है। विराट कोहली की कप्तानी में इंडिया ने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में भी जाकर जीत हासिल की। जबकि उनकी कप्तानी में ही टीम इंडिया पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी पहुंची थी। हालांकि फाइनल में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा था। जबकि कोहली की कप्तानी में ही टीम इंडिया 2019 के वनडे विश्वकप के सेमीफाइनल में पहुंची थी।

और पढ़िए – ENG vs NZ: जो रूट हुए Harry Brook के फैन, ताबड़तोड़ बैटिंग पर कही बड़ी बात

---विज्ञापन---

विराट कोहली सचिन तेंदुलकर के बाद सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। विराट 2011 में विश्वकप जीतने वाली टीम इंडिया के सदस्य भी रह चुके हैं। खास बात यह है कि विराट ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपने करियर में अच्छा और बुरा दोनों वक्त देखा है। लेकिन एक खिलाड़ी के तौर पर वह हमेशा मजबूत नजर आए हैं।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---
First published on: Feb 25, 2023 03:04 PM
End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola