उत्तराखंड की वादियों में पहुंचे विराट कोहली, पत्नी अनुष्का और बेटी वामिका के साथ कैंची धाम में किया हनुमान चालीसा का पाठ

Virat (10)
विज्ञापन

नई दिल्ली: टीम इंडिया से स्टार बैटर विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप के बाद छुट्टी मना रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया से विराट सीधे मुंबई पहुंचे। विराट अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ उत्तराखंड में देखे गए। गुरुवार सुबह-सुबह विराट कैंची धाम पहुंचे और बाबा नीम करौली की प्रतिमा के आगे दंडवत होकर प्रणाम किया। कोहली के आने की खबर किसी को नहीं दी गई थी।

कैंची धाम पहुंचे विराट

सुबह सात बजे के आसपास विराट कोहली पत्नी अनुष्का व बेटी के साथ कैंची धाम पहुंचे। सुबह-सुबह विराट के पहुंचने की किसी को भनक नहीं लगी। विराट ने पत्नी व बच्ची संग बाबा के दर पर मत्था टेका। दंडवत प्रणाम कर हनुमान चालीसा का पाठ किया। उन्होंने आरती में भी हिस्सा लिया। इसके पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली बुधवार को अपनी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ कुमाऊं पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के मैदान पर उतरा।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

विराट के आने की खबर सुनकर उनके कई फैंस जुटे रहे। सेल्फी लेने के लिए उत्सुक थे। लेकिन विराट हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद सीधे गाड़ी में सवार हो गए।

विज्ञापन

बता दें कि विराट कोहली की पत्नी अनुष्का नीम करौली बाबा की भक्त हैं। अपने इंस्टा पर कई बार इसके बारे में लिखती रहती है। खराब फॉर्म से बाहर आ चुके विराट कोहली ने वर्ल्ड में धमाल मचा दिया। वे इस टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ