Siddharth Sharma
Read More
T20 World Cup 2022 AUS vs India: टी 20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) का आगाज हो चुका है। इस टूर्नामेंट में आज भारतीय टीम मेजबान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेलेगी। ये भारतीय टीम का पहला आधिकारिक वार्म- अप मैच है। इस मैच के माध्यम से दोनों ही टीम अपनी लय तलाशने और वर्ल्ड कप की तैयारी का सही आंकलन कर पाएंगी।
यह मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से ब्रिसबेन के गाबा मैदान पर खेला जाएगा। टीम इंडिया इससे पहले पर्थ में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो प्रैक्टिस मैच खेले थे जहां उसे एक में जीत जबकि एक मैच में हार मिली थी। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया को हाल में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मुंह की खानी पड़ी थी। इस मैच को जीतकर दोनों ही टीमें वर्ल्ड कप में आत्मविश्वास के साथ उतरना चाहेगी।
अगर आप अपने स्मार्टफोन, टैबलेट या स्मार्ट टीवी पर भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वॉर्म अप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखना चाहते हैं तो आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर देख पाएंगे। वहीं, लैपटॉप या डेस्कटॉप पर आपको ये इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया वॉर्म-अप मैच देखना है तो आप हॉटस्टार की वेबसाइट पर ऑनलाइन स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं।
बता दें कि भारत को वार्म-अप मैच के बाद पाकिस्तान के खिलाफ इस विश्वकप का पहला मैच खेलना है। ये मैच 23 अक्टूबर 2022 को खेला जाएगा। इस वर्ल्ड कप में भारत और ऑस्ट्रेलिया अलग-अलग ग्रूप में हैं लेकिन अगर दोनों ही टीमें अपने ग्रूप में टॉप 2 में रहती हैं तो दोनों के बीच एक बार फिर से मैच देखने को मिलेगा।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।