नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप में बारिश सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है। बुधवार को बारिश के कारण एक और मैच रद्द हो गया। मेलबर्न में खेला जाना वाला ये मैच बारिश के कारण शुरू नहीं हो पाया और दोनों टीमों को 1-1 अंक मिल गए।

विज्ञापन

मेलबर्न में MCG में न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान के बीच T20 विश्व कप 2022 सुपर 12 चरण का मैच रद्द कर दिया गया है। केन विलियमसन की न्यूजीलैंड अभी भी ग्रुप 1 में शीर्ष पर है। इस बीच, अफगानिस्तान छह-टीम स्टैंडिंग में सबसे नीचे है। मैच रद्द होने के बाद दोनों ही टीमों को 1-1 पॉइंट दे दिया गया है। जिसके बाद ग्रुप-1 के पॉइंट टेबल में 1 पॉइंट के साथ अफगानिस्तान 6वें नंबर पर और 3 पॉइंट्स के साथ न्यूजीलैंड पहले नंबर पर है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूजीलैंड टीम अच्छी फॉर्म में है और उसने अपने पिछले मैच में गत चैंपियन और मेजबान ऑस्ट्रेलिया को हराया है। 201 रन के लक्ष्य का बचाव करते हुए, टिम साउथी और मिशेल सेंटनर द्वारा तीन विकेट लेने से न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 17.1 ओवर में 111 रन पर ही रोक दिया और  89 रन से मैच जीता। न्यूजीलैंड के लिए डेवोन कॉनवे की 58 गेंदों पर 92 रनों की नाबाद पारी खेली। न्यूजीलैंड को 20 ओवरों में 200/3 का स्कोर खड़ा किया था।

विज्ञापन

अफगानिस्तान को अपने पहले मैच में इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा। 113 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने लियाम लिविंगस्टोन की 21 गेंदों पर 29 रनों की नाबाद पारी की बदौलत 18.1 ओवर में 113/5 तक पहुंच गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ