---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

SL vs PAK: एलीट लिस्ट में शामिल हुए सऊद शकील, बना सकते हैं वर्ल्ड रिकॉर्ड

नई दिल्ली: श्रीलंका दौरे पर गई पाकिस्तान की टीम गॉल में अपना पहला टेस्ट खेल रही है। टेस्ट के दूसरे दिन तक पाकिस्तान ने 91 रन की बढ़त ले ली है। पाकिस्तान को 5 झटके लगने के बाद सऊद शकील और सलमान अली आगा ने मोर्चा संभाल लिया और टीम को मुश्किल परिस्थिति से उबरने […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: श्रीलंका दौरे पर गई पाकिस्तान की टीम गॉल में अपना पहला टेस्ट खेल रही है। टेस्ट के दूसरे दिन तक पाकिस्तान ने 91 रन की बढ़त ले ली है। पाकिस्तान को 5 झटके लगने के बाद सऊद शकील और सलमान अली आगा ने मोर्चा संभाल लिया और टीम को मुश्किल परिस्थिति से उबरने में मदद की। सऊद 69 रन बनाकर नाबाद हैं तो वहीं सलमान 61 रन बनाकर मैदान पर उतरेंगे।

पहले छह टेस्ट मैचों में बनाए अर्धशतक 

युवा बल्लेबाज सऊद ने इस मैच में शानदार अर्धशतक के साथ एलीट लिस्ट में जगह बना ली है। सऊद शकील डेब्यू के बाद अपने पहले छह टेस्ट मैचों में से सभी में अर्धशतक बनाकर टेस्ट क्रिकेटरों के एक विशिष्ट समूह में शामिल हो गए हैं। बाएं हाथ का यह बल्लेबाज सुनील गावस्कर, बेसिल बुचर, सईद अहमद और बर्ट सटक्लिफ के साथ यह उपलब्धि हासिल करने वाला इतिहास का केवल पांचवां खिलाड़ी है। अगर सऊद अपने अगले टेस्ट मैच में एक और अर्धशतक बनाते हैं, तो वह एक नया विश्व रिकॉर्ड बना देंगे।

---विज्ञापन---

सलमान अली के साथ नाबाद 120 रन की साझेदारी

सऊद जब क्रीज पर आए तब श्रीलंका के पहली पारी के स्कोर 312 के जवाब में पाकिस्तान के तीन विकेट महज 67 रन पर आउट हो गए थे। इसके बाद बाबर आजम और सरफराज अहमद भी जल्दी आउट हो गए। फिर सऊद ने सलमान अली आगा के साथ नाबाद 120 रन की साझेदारी करके पाकिस्तान की पहली पारी को पटरी पर ला दिया। बारिश के कारण दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर पाकिस्तान की टीम 45 ओवर में 5 विकेट खोकर 221 रन बना चुकी है।

First published on: Jul 17, 2023 10:11 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola