---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

SL vs PAK: सऊद शकील ने डबल सेंचुरी ठोक रचा इतिहास, बन गए ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज

नई दिल्ली: पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज सऊद शकील ने श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट में शानदार बल्लेबाजी करते हुए डबल सेंचुरी जमा दी है। सऊद ने पाकिस्तान के लिए मुश्किल परिस्थितियों में बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने 361 गेंदों में 19 चौके ठोक नाबाद 208 रन बनाए। इस डबल सेंचुरी के साथ ही […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज सऊद शकील ने श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट में शानदार बल्लेबाजी करते हुए डबल सेंचुरी जमा दी है। सऊद ने पाकिस्तान के लिए मुश्किल परिस्थितियों में बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने 361 गेंदों में 19 चौके ठोक नाबाद 208 रन बनाए। इस डबल सेंचुरी के साथ ही सऊद शकील ने इतिहास रच दिया।

बन गए पाकिस्तान के पहले प्लेयर 

सऊद शकील श्रीलंका में डबल सेंचुरी ठोकने वाले पाकिस्तान के पहले प्लेयर बन गए हैं। इसी के साथ वह ऐसे पाकिस्तानी प्लेयर भी बन गए हैं, जिन्होंने डेब्यू के बाद 11 ईनिंग में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। सऊद ने टेस्ट करियर की शानदार शुरुआत करते हुए 98.5 की औसत से 788 रन बनाए हैं।

---विज्ञापन---

खास बात यह है कि सऊद अपना छठा ही टेस्ट खेल रहे हैं। सोमवार को एक पचासा जड़ते ही वह हर मैच में फिफ्टी ठोकने वाले क्रिकेटर्स की लिस्ट में शामिल हो गए थे। बाएं हाथ के बल्लेबाज सुनील गावस्कर, बेसिल बुचर, सईद अहमद और बर्ट सटक्लिफ के साथ यह उपलब्धि हासिल करने वाले इतिहास के केवल पांचवें खिलाड़ी हैं। यदि सऊद अपने अगले टेस्ट मैच में एक और अर्धशतक बनाते हैं, तो वह एक नया विश्व रिकॉर्ड बना देंगे।

---विज्ञापन---

मैदान पर डटे रहे सऊद शकील 

सऊद ने पाकिस्तान के 5 विकेट गिरने के बाद सलमान अली आगा के साथ शानदार साझेदारी की। उन्होंने 177 रन की पार्टनरशिप कर पाकिस्तान को मुश्किल परिस्थिति से उबारा। एक छोर से विकेट गिरने के बावजूद सऊद मैदान पर डटे रहे। आखिरकार अबरार अहमद का विकेट गिरने के बाद सऊद नाबाद रहे।

---विज्ञापन---

पाकिस्तान ने पहली पारी में 461 रन बनाए। इसमें सलमान अली आगा की 83 रन की शानदार पारी भी शामिल रही। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने दूसरी पारी में बिना विकेट खोए 14 रन बना लिए हैं। वह फिलहाल 135 रन से पीछे चल रही है। देखना दिलचस्प होगा कि

First published on: Jul 18, 2023 06:32 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola