SL vs PAK: वर्ल्ड कप से पहले श्रीलंका दौरे पर वनडे सीरीज खेल सकता है पाकिस्तान

SL vs PAK

SL vs PAK

विज्ञापन

नई दिल्ली: भारत में इस साल वनडे वर्ल्ड कप अक्टूबर-नवंबर में खेला जा सकता है। इससे पहले कई टीमें तैयारियों में जुट गई हैं। इस बीच खबर है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने विश्व कप से पहले वनडे मैच खेलने की संभावना पर चर्चा की है।

जुलाई में श्रीलंका का दौरा करने के लिए तैयार पाकिस्तान 

पाकिस्तान दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए जुलाई में श्रीलंका का दौरा करने के लिए तैयार है। ये आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है। इसी दौरान ये सीरीज खेली जा सकती है। हालांकि, दोनों बोर्ड टेस्ट मैचों को एकदिवसीय मैचों से बदल सकते हैं या इसके साथ 50 ओवर के मैच खेलने के विकल्प पर विचार कर सकते हैं।

विज्ञापन

एशिया कप को लेकर अनिश्चितता की स्थिति

एशिया कप में पाकिस्तान की भागीदारी को लेकर भी अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है। पीसीबी पाकिस्तान के बाहर इस कार्यक्रम की मेजबानी करने का इच्छुक नहीं है। पीसीबी की ओर से बताए गए हाइब्रिड मॉडल को भी कई देशों के स्वीकार करने की संभावना नहीं है। मीडिया से बात करते हुए सेठी ने कहा कि पाकिस्तान टीम के एकदिवसीय विश्व कप के लिए भारत जाने की संभावना कम है।

उन्होंने कहा- एशिया कप में भाग लेने के लिए पाकिस्तान की यात्रा करने से भारत के इनकार के मामले में संभावना है कि पाकिस्तान सरकार विश्व कप में भाग लेने के लिए टीम को सीमा पार करने की अनुमति नहीं दे। उन्होंने कहा- उन समस्याओं को हल करने के लिए एक बीच का रास्ता होना चाहिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ