---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

SL vs PAK: 7 महीने बाद इस खिलाड़ी को अचानक मिली कॉल, जूते उठाकर लगा भागने, देखें वीडियो

नई दिल्ली: ऐसा बहुत कम ही होता है कि किसी एक मैच में दो विकेटकीपर खेलते दिखें, लेकिन पाकिस्तान की टीम को बुधवार को टेस्ट क्रिकेट में पहली बार ये प्रयोग करना पड़ा। दरअसल, प्लेइंग इलेवन में शामिल उनके विकेटकीपर-बल्लेबाज सरफराज अहमद को चोट लग गई। इसके बाद अचानक टीम के साथ बैठे मोहम्मद रिजवान […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: ऐसा बहुत कम ही होता है कि किसी एक मैच में दो विकेटकीपर खेलते दिखें, लेकिन पाकिस्तान की टीम को बुधवार को टेस्ट क्रिकेट में पहली बार ये प्रयोग करना पड़ा। दरअसल, प्लेइंग इलेवन में शामिल उनके विकेटकीपर-बल्लेबाज सरफराज अहमद को चोट लग गई। इसके बाद अचानक टीम के साथ बैठे मोहम्मद रिजवान को एक कॉल मिली और वे जूते उठाकर भागने लगे।

जूते-मोजे उठाकर ड्रेसिंग रूम की ओर लगे भागने 

ये नजारा 87वां ओवर खत्म होने के बाद दिखा। पाकिस्तान की टीम 4 विकेट खोकर 350 रन बना चुकी थी। अब्दुल्लाह शफीक और सलमान अली आगा बल्लेबाजी कर रहे थे। इतने में कैमरा रिजवान की ओर घूमा तो दिखा कि उन्हें रेडियोफोन पर किसी ने कुछ कहा। इसके बाद मोहम्मद रिजवान फोन पर बात करते ही मुस्कुरा उठे। वे तुरंत सीट से उठे और पास में रखे जूते-मोजे उठाकर ड्रेसिंग रूम की ओर भागने लगे। रिजवान का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

---विज्ञापन---

 

और पढ़िए – टेस्ट में पहली बार पाकिस्तान ने किया ये प्रयोग, सरफराज के बाद बल्लेबाजी करने उतरे रिजवान

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

क्या है पूरा किस्सा? 

सरफराज अहमद के चोट लगने और रिटायर्ड आउट होने के बाद पाकिस्तान ने पहली बार कनकशन विकल्प का प्रयोग किया है। यही वजह है कि सरफराज के 14 रन बनाकर पवेलियन लौटने के बाद मोहम्मद रिजवान आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए।

उन्होंने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 61 गेंदों में 1 चौका और 1 छक्का ठोक नाबाद 37 रन बना लिए हैं। दूसरी ओर सलमान अली आगा 132 रन बनाकर नाबाद हैं। पाकिस्तान की टीम ने 563 रन बना लिए हैं और वह 397 रनों की लीड ले चुकी है। खास बात यह है कि रिजवान 7 महीने बाद टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हैं। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट इंग्लैंड के खिलाफ कराची में दिसंबर 2022 में खेला था।

First published on: Jul 26, 2023 10:25 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola