Siddharth Sharma
Read More
---विज्ञापन---
Shardul Thakur Marriage: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर ने सोमवार शाम को अपनी गर्लफ्रेंड मिताली पारुलकर के साथ विवाह रचाया। दोनों की शादी का भव्य आयोजन महाराष्ट्र के कर्जत में हुआ। शादी मराठी रीति-रिवाज के हिसाब से की गई और इसमें भारतीय टीम के भी कई सितारों ने भाग लिया।
शार्दुल ठाकुर लंबे समय से मिताली को डेट कर रहे थे और बाद में उनसे सगाई भी की थी। मिताली भले ही एक बिजनेसवुमन हैं लेकिन खूबसूरती के मामले में वे बॉलीवुड की भी अभिनेत्रियों को मात देती हैं। उनकी फोटोज देखकर ये साफ नजर आता हैं कि वे बिजनेस के साथ-साथ अपनी सुंदरता पर भी खास ध्यान देती हैं।
शार्दूल ठाकुर की पत्नी मिताली पारूलकर एक बेकिंग का बिजनेस चलाती हैं। बिजनेसवुमेन मिताली मुंबई के पास ठाणे में ऑल द बेक्स नाम का एक स्टार्टअप चलाती हैं। मिताली को सोशल मीडिया पसंद है, लेकिन वह लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। उनका लंबे समय से शार्दुल के साथ अफेयर चल रहा था और दोनों ने 2021 में एक प्राइवेट सेरेमनी में सगाई भी की थी। मिताली का इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट है लेकिन हमनें उनकी कुछ खास तस्वीरें नीचे दी हैं जिन्हें देखकर आप भी अपना दिल हार बैठेंगे।
और पढ़िए – मिताली के साथ शार्दुल ठाकुर ने रचाई शादी, शेयर किया दिल छू लेने वाला पोस्ट, देखें








बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम में इन दिनों शादियों का दौर चल रहा है। इस साल पहले टीम के ओपनर केएल राहुल बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी के साथ शादी के बंधन में बंधे। इसके बाद स्पिनर अक्षर पटेल ने भी अपनी गर्लफ्रेंड से शादी की। वहीं अब लॉर्ड ठाकुर ने भी विवाह कर लिया है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।