England, Pakistan and Sri Lanka Tri Series
विज्ञापन

पाकिस्तान ने अब किया वनडे ट्राई सीरीज का किया ऐलान, श्रीलंका और इंग्लैंड भी लेंगी हिस्सा

ODI Tri Series in Pakistan: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों के लिए अब सभी टीमों ने बड़े कदम उठाना शुरू कर दिया है. जिसके कारण ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अब ट्राई सीरीज करने का फैसला किया है. जिसमें श्रीलंका और इंग्लैंड की टीमें हिस्सा लेंगी.

ODI Tri Series in Pakistan: पाकिस्तान क्रिकेट टीम फिलहाल तीनों ही फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है. ऐसे में टीम आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों के लिए अब पीसीबी ने बड़ा कदम उठाया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अब वनडे ट्राई सीरीज कराने का फैसला किया है. जिसमें इंग्लैंड और श्रीलंका की टीम भी हिस्सा लेने वाली है. ये ट्राई सीरीज 18 अक्टूबर 2026 से खेले जाने वाली है. जिस पर बाकी टीमों की भी नजरें रहने वाली है.  

पाकिस्तान की टीम घर में खेलेगी टेस्ट सीरीज 

वनडे ट्राई सीरीज का फाइनल मुकाबला 31 अक्टूबर को खेला जाएगा. इस ट्राई सीरीज का पहला मुकाबला 18 अक्टूबर को श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच होने वाला है. वहीं 20 अक्टूबर को पाकिस्तान और इंग्लैंड की टीमें खेलने वाली हैं. इस ट्राई सीरीज में फाइनल को मिलाकर कुल 7 मुकाबले खेले जाने हैं. इस दौरान एक टीम 4 मुकाबले खेले जाने वाली है. इस सीरीज के मुकाबले लाहौर और रावलपिंडी के मैदान पर खेले जाने वाले हैं. बता दें कि इस ट्राई सीरीज में खेलने वाली तीनों टीमों का रिकॉर्ड हाल के समय में बहुत अच्छा नहीं रहा है. इंग्लैंड की टीम ने हालांकि अब वापसी करनी शुरू कर दी है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ