Siddharth Sharma
Read More
---विज्ञापन---
Shardul Thakur Marriage: भारतीय क्रिकेट टीम में इन दिनों शादियों का दौर चल रहा है और कई खिलाड़ी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ विवाह कर रहे हैं। इसी कड़ी में टीम के स्टार ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर ने अपनी गर्लफ्रेंड मिताली पारुलकर के साथ सोमवार शाम को शादी रचाई और हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए। दोनों की शादी महाराष्ट्र के कर्जत में आयोजित की गई। विवाह मराठी रीति-रिवाज के साथ हुआ। शादी संपन्न होने के शार्दुल ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए खूबसूरत संदेश के साथ फोटो शेयर की। जो कि हर तरफ वायरल हो रही है।
मिताली पारुलकर के साथ सात फेरे लेने के बाद शार्दुल ठाकुर ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी खुशी का इजहार किया और अपनी पत्नी के लिए रोमांटिक पोस्ट किया। स्टार ऑलराउंडर ने लिखा, “मेरे अच्छे और बुरे समय में मेरा साथ निभाने के लिए शुक्रिया, आपके साथ मैने जीवन जीने का असली मायने सीखा,मैं अब से अंत तक आपका दोस्त बनने का वादा करता हूं।”
और पढ़िए – बिना गेंद खेले ही आउट हो गए Harry Brook, जो रूट भी रह गए हैरान, देखें वीडियो
और पढ़िए – बलंडेल ने कूदकर पकड़ा James Anderson का कैच, न्यूजीलैंड ने 1 रन से जीता रोमांचक मैच, देखें वीडियो
शार्दूल ठाकुर की पत्नी मितीली पारूलकर एक बेकिंग का बिजनेस चलाती हैं। बिजनेसवुमेन मिताली मुंबई के पास ठाणे में ऑल द बेक्स नाम का एक स्टार्टअप चलाती हैं। मिताली को सोशल मीडिया पसंद है, लेकिन वह लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। उनका लंबे समय से शार्दूल के साथ अफेयर चल रहा था और दोनों ने 2021 में एक प्राइवेट सेरेमनी में सगाई भी की थी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।