---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

सानिया मिर्जा और शोएब मलिक क्यों हुए अलग? क्या टेनिस स्टार पाकिस्तानी क्रिकेटर से थीं परेशान

Sania Mirza-Shoaib Malik Reason of Separation: सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने 2010 में शादी की थी। अब पाकिस्तानी क्रिकेटर ने तीसरी शादी कर ली है।

---विज्ञापन---

Sania Mirza-Shoaib Malik Reason of Separation: शनिवार 20 जनवरी 2024 के दिन सुबह से ही पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक की तीसरी शादी चर्चा में रही। शोएब ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी कर ली। लंबे समय से सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के अलग होने की अटकलों पर भी विराम लग गया। लेकिन आखिर क्या ऐसा कारण रहा कि जहां एक दूसरे के लिए सानिया और शोएब सात समुंदर लांघ आए थे, अब एक दूसरे को पसंद नहीं करते। आखिर क्या वो कारण रहे जिन्होंने स्पोर्ट्स वर्ल्ड की इस खूबसूरत जोड़ी को अलग कर दिया।

क्या सानिया मिर्जा शोएब से परेशान थीं? 

अगर पाकिस्तानी मीडिया की मानें तो कई रिपोर्ट्स में ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा शोएब मलिक के अफेयर्स से परेशान थीं। आपको बता दें कि जब 2021-22 में दोनों के रिश्ते में खटास की खबरें आईं तो उस वक्त शोएब का नाम पाकिस्तानी मॉडल आयशा ओमर के साथ जुड़ा था। वहीं उसके बाद आयशा ने खुद इसे खारिज किया। फिर 2022 में शोएब ने ट्विटर (अब एक्स) पर सना जावेद को लेकर एक प्यार भरा पोस्ट लिखा।

---विज्ञापन---

अब उस पोस्ट से शुरू हुई कहानी शादी में बदल गई। शोएब की यह तीसरी शादी है। हालांकि, दोनों ने तलाक क्यों लिया अभी इसका मुख्य कारण नहीं पता चल पाया है। फिलहाल करीब दो साल से दोनों एक दूसरे से अलग थे। पाकिस्तानी मीडिया प्लेटफॉर्म जियो न्यूज की मानें तो सानिया ने 2022 में भी शोएब से अलग होने का मन बना लिया था। वहीं शोएब की शादी के बाद सानिया के पिता के हवाले से जानकारी मिली की सानिया ने शोएब से खुला लिया है। इसके बाद ही शोएब ने सना से शादी कर ली।

---विज्ञापन---

अक्सर अलग-अलग रहते थे सानिया और शोएब

2017 में सानिया मिर्जा और शोएब मलिक करण जोहर के साथ एक टीवी शो पर दिखे थे। वहां सानिया ने बताया था कि हम दोनों अक्सर दूर-दूर रहते हैं। दोनों में से कोई ना कोई ट्रेवल ही करता रहता है। शायद यही कारण है कि दोनों शायद एक दूसरे को वक्त नहीं दे पाते थे। शोएब कुछ ऐसे ही मिजाज के हैं। पहले वह सानिया मिर्जा से एट्रैक्ट हुए थे। अब वह पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से एट्रैक्ट हो गए। तो यह भी दोनों के एक-दूसरे से अलग होने का कारण बन सकता है। अब असल वजह क्या है इस पर फिलहाल अटकलें ही लग रही हैं और शायद हमेशा ऐसा ही रहेगा। क्योंकि बहुत कम उम्मीद है कि दोनों में से कोई भी मीडिया में खुलकर इस पर बात करेगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- टीम इंडिया के 3 स्टार खिलाड़ियों की वापसी पर अपडेट, वर्ल्ड कप से पहले IPL पर भी सस्पेंस

यह भी पढ़ें- सानिया मिर्जा या शोएब मलिक, किसके साथ रहेगा बेटा इजहान?

First published on: Jan 20, 2024 06:28 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola