रोहित-विराट नहीं, वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में इस खिलाड़ी पर होंगी इरफान पठान की नजरें

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने के लिए उतरेगी. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया में कई युवा खिलाड़ियों को चुना गया है. इरफान पठान ने एक युवा खिलाड़ी की वकालत की है और उन्हें मौके देने की भी बात कही है.

इरफान पठान बात करते हुए/ Image Source: ANI

इरफान पठान बात करते हुए/ Image Source: ANI

भारतीय टीम 27 सितंबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी. भारत ने आखिरी वनडे सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ खेली थी और इस सीरीज में भारत को हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि अब भारतीय वनडे टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ वापसी करना चाहेगी. इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली भी खेलते हुए नजर आएंगे. लेकिन इरफान पठान की नजरें एक युवा खिलाड़ी पर रहने वाली हैं.

विज्ञापन

इरफान पठान ने इस खिलाड़ी की वकालत की

इरफान पठान ने कहा है कि उनकी नजरें यशस्वी जायसवाल पर रहने वाली हैं, जो भारत के वनडे प्रारूप के बैकअप ओपनर हैं. पठान ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा कि इस सीरीज में एक खिलाड़ी ऐसा है जिस पर मैं नजर रखूंगा. वह यशस्वी जायसवाल हैं. मैं यह देखने के लिए उत्सुक हूं कि उन्हें कितने मौके मिलते हैं, खासकर वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में”

विज्ञापन

पठान का मानना है कि जायसवाल भारत के वनडे बैकअप ओपनर हैं. जब आप साउथ अफ्रीका वनडे विश्व कप 2027 के लिए पहुंचेंगे, तब आपके पास ये बहाना नहीं होना चाहिए कि बैकअप ओपनर को पर्याप्त मौके नहीं मिले. इसलिए उन्हें जबभी मौके मिले उन्हें नियामित रूप से खेलते देखना बेहद ही जरूरी है.

विज्ञापन

पठान ने आगे कहा कि मुझे लगता है कि भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी बेंच स्ट्रेंथ को परख सकती है, जो ऐसा करना सही भी रहेगा. इससे आपको अपने खिलाड़ियों के बारे में कई बातें पता चलेंगी, क्योंकि भारत को आगामी वनडे विश्व कप 2027 से पहले 11 वनडे मैच खेलने हैं. इस लिहाज से आप अपनी बेंच स्ट्रेंथ को परखना चाहेंगे.

नमन धीर को लेकर भी कही बड़ी बात

वेस्टइंडीज के खिलाफ नमन धीर को भी भारतीय वनडे सीरीज में मौका मिला है. पठान ने इस युवा खिलाड़ी पर भी भरोसा जताया है और कहा है कि इस सीरीज में मेरी नजरें नमन धीर पर भी होने वाली हैं. मैं उनकी काफी प्रशंसा करता हूं. इरफान पठान को लगता है कि नमन धीर में काफी प्रतिभा है. वह गेंदबाजी के लिए भी चुने गए हैं. वह एक ऑफ स्पिनर हैं और भारत को ऑफ स्पिनर की कमी खली है, क्योंकि वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में वॉशिंगटन सुंदर उपलब्ध नहीं हैं, वह एशियन गेम्स 2026 के लिए चुने गए हैं. रियान पराग को भी चोट की चिंता है. बहरहाल अब फैंस की निगाहें वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज पर टिकी हुई हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ