अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए बांग्लादेश ने किया टीम का ऐलान, नाहिद राणा हुए बाहर

Bangladesh Test Squad: बांग्लादेश ने अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी एकमात्र टेस्ट मैच के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. दोनों टीमों के बीच यह टेस्ट मैच 9 से 13 अक्टूबर तक संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में खेला जाएगा.

bangladesh cricket team

बांग्लादेश-अफगानिस्तान के बीच 9 अक्टूबर से यूएई में होगा एकमात्र टेस्ट मैच (PIC Credit - AI)

Bangladesh Squad for one-off Test against Afghanistan: बांग्लादेश ने अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी एकमात्र टेस्ट मैच के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. दोनों टीमों के बीच यह टेस्ट मैच 9 से 13 अक्टूबर तक संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में खेला जाएगा. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) इस एकमात्र टेस्ट मैच के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है, जिसकी कप्तानी नजमुल हुसैन शांतो सौंपी गई है. उनके अलावा, लिट्टन दास, हसन महमूद और मुशफिकुर रहीम को इस टीम में शामिल किया गया है, जबकि टीम के स्टार तेज गेंदबाज नाहिद राणा चोट के कारण टीम से बाहर हो गए हैं.

विज्ञापन

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए बांग्लादेश टीम का ऐलान

बांग्लादेश ने शुक्रवार, 19 सितंबर को अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी एकमात्र टेस्ट मैच के लिए टीम ऐलान किया. नजमुल हुसैन शांतो की कप्तानी वाली इस टीम में तनजीद हसन, शादमान इस्लाम और मोमिनुल हक जैसे भरोसेमंद बल्लेबाजों को चुना गया है. वहीं, मुशफिकुर रहीम और लिटन दास और सौम्या सरकार भी टीम में शामिल हैं. मेहदी हसन मिराज और ताइजुल इस्लाम स्पिन विभाग की कमान संभालते नजर आएंगे, जबकि हसन महमूद, खालिद अहमद, इबादोत हुसैन चौधरी और शोरिफुल इस्लाम पेस अटैक की जिम्मेदारी संभालेंगे. इनके अलावा, ऑफ स्पिनर नईम हसन और तेज गेंदबाज मुसफिक हसन और इकबाल हुसैन एमोन को रिजर्व खिलाड़ियों के रूप में चुना गया है और वे टेस्ट टीम के साथ यूएई जाएंगे.

विज्ञापन

नाहिद राणा और तस्कीन अहमद टीम से बाहर

बांग्लादेश के स्टार तेज गेंदबाज नाहिद राणा चोट के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए नहीं चुने गए हैं. नाहिद को जुलाई में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलते समय चोट लगी थी, जिसके चलते वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी नहीं खेल पाए थे. हालांकि, वह तेजी से रिकवरी कर रहे हैं, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने उनकी फिटनेस को प्रथामिकता दी है. उनके अलावा, तस्कीन अहमद को भी इस टीम में शामिल नहीं किया गया है.

बता दें कि, बांग्लादेश की टीम ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था और सीरीज ड्रॉ पर समाप्त करने में सफल रही थी. अब टीम उसी लय को आगे बढ़ाना चाहेगी.

विज्ञापन

अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए बांग्लादेश की टीम

नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), तंजीद हसन, शादमान इस्लाम, सौम्या सरकार, मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, लिटन दास, तौहीद हृदोय, जेकर अली अनिक, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, हसन महमूद, खालिद अहमद, एबादोत हुसैन चौधरी, शोरफुल इस्लाम.

विज्ञापन

ट्रैवलिंग रिजर्व: नईम हसन, मुसफिक हसन, इकबाल हुसैन इमोन.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ