नई दिल्ली: श्रीलंका इन दिनों आर्थिक संकट से जूझ रहा है और यही वजह है कि उससे एशिया कप की मेजबानी भी छिन गई। श्रीलंका में चल रही उथल-पुथल के बीच श्रीलंका के दिग्गज सनथ जयसूर्या ने बीसीसीआई सचिव जय शाह से मुलाकात की।
सनथ जयसूर्या ने रविवार को मुलाकात के बाद ट्वीट कर कहा, बीसीसीआई के मानद सचिव और एशियन क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन जय शाह से मिलना एक सम्मान और खुशी की बात थी। जयसूर्या ने आगे कहा, इतने कम समय में हमसे मुलाकात के लिए सहमत होने पर धन्यवाद सर। हमने श्रीलंका में क्रिकेट के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।
https://twitter.com/Sanath07/status/1561269845324206080
भारत दौरे पर हैं जयसूर्या
जयसूर्या इन दिनों भारत दौरे पर हैं। उन्होंने साबरमती, अहमदाबाद में महात्मा गांधी के आश्रम का विजिट किया। इसके बाद उन्होंने ट्वीट कर कहा, महान महात्मा गांधी के आश्रम में जाना सबसे विनम्र अनुभव था। उनका जीवन आज भी हमें प्रेरणा देता है। “भविष्य इस बात पर निर्भर करता है कि हम वर्तमान में क्या करते हैं”, श्रीलंका पर ये पहले से कहीं अधिक लागू होता है। जयसूर्या ने यहां चरखा भी चलाया। हाल ही वे मलयालम एक्टर ममूती से भी मिले थे।
https://twitter.com/Sanath07/status/1560956472724373504
श्रीलंका ने किया एशिया कप के लिए टीम का ऐलान
श्रीलंका ने हाल ही एशिया कप के लिए टीम का ऐलान किया है। कई टीमों के टीम का अनाउंसमेंट करने के बाद श्रीलंका ने संकट के बीच एसीसी से कुछ वक्त मांगा था। आखिरकार उसने शनिवार को टीम का ऐलान कर दिया। उल्लेखनीय है कि श्रीलंका के आर्थिक संकट के बीच पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सनथ जयसूर्या ने कोलंबो की सड़कों पर राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे की सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। पूर्व कप्तान कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने ने भी राजपक्षे के इस्तीफे के लिए अपना समर्थन दिया था।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन करेंगे उद्घाटन
72 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, दोनों सदनों में आएगा अभिनंदन प्रस्ताव
206 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
309 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
331 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
367 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
380 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
398 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
398 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
406 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
416 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines