Arpit Pandey
Read More
---विज्ञापन---
IPL 2023: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार 65 रनों की पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल में बतौर कप्तान 24वां अर्धशतक पूरा किया। रोहित की टीम ने कल का मुकाबला जीतकर सीजन की पहली जीत भी दर्ज की। जिसमें रोहित शर्मा की पारी सबसे उपयोगी साबित हुई।
मुंबई इंडियंस को इस सीजन की पहली जीत मिली है। क्योंकि मुंबई अपने शुरुआती दोनों मुकाबले हार गई थी। मुंबई को पहले मैच में रॉयल चैलेजर्स बेंगलुरु के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। जबकि दूसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों मुंबई को हार मिली थी। लेकिन मुंबई ने बीती रात दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में जीत हासिल करके सीजन की पहली जीत हासिल की है।
बता दें कि रोहित शर्मा ने कल शानदार कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 6 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 45 गेंदों में 65 रन बनाए। खास बात यह है कि रोहित शर्मा का बल्ला भी लंबे समय बाद आईपीएल में चला है। जबकि उनकी टीम को भी सीजन की पहली जीत मिली है। ऐसे में रोहित शर्मा से उनके फैंस आगे भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं। खास बात यह भी है कि रोहित शर्मा आईपीएल के सबसे सफल कप्तान रहे हैं। उनकी कप्तानी में ही मुंबई 5 बार आईपीएल का खिताब जीता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।