---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

जहां धोनी ने लगाया था विनिंग SIX, वहां बनेगा स्मारक, वानखेड़े में हटाई गईं 5 कुर्सियां

मुंबई: 2 अप्रैल 2011 का दिन…श्रीलंका की ओर से 275 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया के 233 रनों पर 4 विकेट गिर गए थे। 97 रन बनाकर आउट हुए गौतम गंभीर के पवेलियन लौटने के बाद करोड़ों फैंस की चिंताएं बढ़ने लगीं, लेकिन मुश्किल वक्त में भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने […]

---विज्ञापन---

मुंबई: 2 अप्रैल 2011 का दिन…श्रीलंका की ओर से 275 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया के 233 रनों पर 4 विकेट गिर गए थे। 97 रन बनाकर आउट हुए गौतम गंभीर के पवेलियन लौटने के बाद करोड़ों फैंस की चिंताएं बढ़ने लगीं, लेकिन मुश्किल वक्त में भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने टीम को जिताने की जिम्मेदारी निभाई और 49वें ओवर की दूसरी गेंद पर लॉन्ग ऑन के ऊपर से करारा छक्का ठोक टीम इंडिया के वर्ल्ड कप जीतने के ख्वाब को पूरा कर दिखाया। मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम आज भी इस ऐतिहासिक छक्के का गवाह है।

‘2011 विश्व कप विजय स्मारक’

इस अनोखी याद को संजोने के लिए मुंबई क्रिकेट संघ (MCA) ने बड़ी पहल की है। क्रिकेट संघ ने फैसला लिया है कि विजयी छक्का लगाने वाली जगह पर ‘2011 विश्व कप विजय स्मारक’ बनाया जाएगा। धोनी शुक्रवार को संघ के अधिकारियों के साथ इसी जगह पर नजर आए। उन्हें यहां सम्मानित किया गया। धोनी ने इस मौके पर ‘2011 विश्व कप विजय स्मारक’ को शुरू करने के लिए फीता काटा।

---विज्ञापन---
और पढ़िए – निकोलस पूरन ने लगाई IPL 2023 की सबसे तेज फिफ्टी, ये बल्लेबाज भी नहीं है पीछे, देखिए आंकड़े

कहां से कहां तक होगी जगह?

विश्व कप छक्के की याद में एमसीए ने पवेलियन से सीट नंबर J-282 से J-286 तक पांच कुर्सियों को हटा दिया है। एमसीए के अध्यक्ष अमोल काले ने कहा- हम उस स्थान पर एक छोटा सा स्मारक बनाने की योजना बना रहे हैं जहां धोनी का 2011 विश्व कप विजेता छक्का लगा था। हालांकि अमोल काले का कहना है कि कोई भी सटीक सीट नहीं जानता कि शॉट कहां गिरा, इसलिए हम स्थायी रूप से स्मारक के लिए स्टैंड के उस क्षेत्र में 3-4 सीटों को ब्लॉक कर देंगे।

---विज्ञापन---
और पढ़िए – Asia Cup हाथ से गया तो हो जाएगा इतने करोड़ का नुकसान, पीसीबी अध्यक्ष नजम सेठी ने किया खुलासा

अक्टूबर-नवंबर तक होगा तैयार

हमारे पास एक डिजाइन है और यह अक्टूबर-नवंबर में एकदिवसीय विश्व कप की मेजबानी के समय तक तैयार हो जाना चाहिए। विचार मैंने रखा था और MCA सचिव अजिंक्य नाइक के साथ सर्वोच्च परिषद द्वारा इसे पारित किया गया। हम जल्द ही सबकुछ फाइनल कर लेंगे। जहां तक ​​आईपीएल 2023 की बात है तो मुंबई इंडियंस सीजन की अपनी पहली जीत की तलाश में होगी। CSK से उसका मुकाबला शनिवार को वानखेड़े स्टेडियम में होगा।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
First published on: Apr 07, 2023 08:35 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola