---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IPL 2023: रवींद्र जडेजा ने इस क्रिकेटर को गिफ्ट किया फाइनल का बैट, 2 गेंदों में 10 रन ठोक सीएसके को दिलाई थी जीत

नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने आईपीएल 2023 के फाइनल में आखिरी 2 गेंदों में 10 रन ठोक गुजरात टाइटंस के जबड़े से जीत छीन ली थी। जडेजा ने जिस बल्ले से ये रन जड़े, उसे एक युवा क्रिकेटर को गिफ्ट कर दिया है। दरअसल, सीएसके से जुड़े छत्तीसगढ़ […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने आईपीएल 2023 के फाइनल में आखिरी 2 गेंदों में 10 रन ठोक गुजरात टाइटंस के जबड़े से जीत छीन ली थी। जडेजा ने जिस बल्ले से ये रन जड़े, उसे एक युवा क्रिकेटर को गिफ्ट कर दिया है। दरअसल, सीएसके से जुड़े छत्तीसगढ़ के क्रिकेटर अजय मंडल ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए शेयर किया है कि जडेजा ने मैच के बाद उन्हें ये बल्ला सौंप दिया।

उन्होंने ब्लेसिंग्स के तौर पर मुझे ये बल्ला दे दिया

मंडल ने स्टोरी पर लिखा- उम्मीद है आप लोगों को याद होगा कि सर रवींद्र जडेजा ने फाइनल में इस बैट से 2 गेंदों में 10 रन जड़े थे। मैच के बाद उन्होंने ब्लेसिंग्स के तौर पर मुझे ये बल्ला दे दिया। मैं चेन्नई सुपर किंग्स को जड्डू भाई के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करने का अवसर देने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।

---विज्ञापन---

Image

कौन हैं अजय मंडल? 

आईपीएल में पहली बार छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से युवा क्रिकेटर अजय मंडल का चयन हुआ तो उनके परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 20 लाख में खरीदा। हालांकि उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला, लेकिन सीएसके में उन्हें सीखने को बहुत कुछ नसीब हुआ। अजय एक ऑलराउंडर के तौर पर पहचान रखते हैं। वह शुरू से ही प्रतिभावान खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने अंडर 14, अंडर 16, अंडर-19 में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया है। जबकि टीम की कप्तानी भी संभाली है। वह छत्तीसगढ़ की रणजी टीम के खिलाड़ी हैं। हाल ही उन्होंने फर्स्ट क्लास में 100 विकेट पूरे कर नाम कमाया।

---विज्ञापन---

आठवें नंबर पर उतरकर 241 रन ठोक डाले थे

इस खिलाड़ी ने फर्स्ट क्लास करियर में शानदार प्रदर्शन किया है। अजय मंडल ने करीब 3 साल पहले रणजी के एक मुकाबले के दौरान आठवें नंबर पर उतरकर 241 रन ठोक डाले थे। वह सुर्खियों में तब आए जब उन्होंने पिछले साल एक रणजी मैच के दौरान 7 रन देकर 7 विकेट हासिल कर लिए थे।

First published on: May 31, 2023 11:33 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola