Siddharth Sharma
Read More
---विज्ञापन---
PAK vs NZ 5th T20: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच मंगलवार को खेला गया। इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को रोमांचक तरीके से मात दे दी। इस मैच में न्यूजीलैंड की जीत के हीरो एक बार फिर से मार्क चैपमेन रहे जिन्होंने शतक जड़ते ही मैच पाकिस्तान के मुंह से छीन लिया।
न्यूजीलैंड की इस जीत के साथ ये सीरीज बराबरी पर समाप्त हुई है। इस पांच मैचों की सीरीज के पहले दो मुकाबले मेजबान पाकिस्तान की टीम ने जीते थे, जबकि तीसरे मैच में न्यूजीलैंड को जीत मिली थी। सीरीज का चौथा मुकाबला बारिश में धुल गया था और अब अंतिम मैच कीवी टीम ने जीता। इसी के साथ सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुई।
इस मुकाबले की बात करें तो मेजबान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 193 रन बनाए थे। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद रिजवान ने 98 रनों की पारी खेली थी, जबकि 36 रन इफ्तिखार अहमद ने बनाए थे। 31 रनों की पारी इमाद वसीम ने खेली। न्यूजीलैंड के लिए 3 विकेट ब्लेयर टिकनर ने चटकाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 10 ओवर के अंदर ही 4 विकेट गंवा दिए। जिसके बाद उनका मैच जीतना मुश्किल नजर आ रहा था। ऐसी परिस्थिति में मार्क चैपमैन ने टीम को संभाला और जिमी निशम के साथ 121 रनों की विशाल साझेदारी की। जिसके चलते टीम ने जीत हासिल कर ली। मार्क चैपमैन ने 57 गेंदों पर 104 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और 4 छक्के जड़े।
(Xanax)
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।