---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

PAK vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के शेड्यूल में बदलाव, पीसीबी ने दिया ये बयान

नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद पाकिस्तान की टीम घर में न्यूजीलैंड का मुकाबला करेगी। पाकिस्तान दौरे पर जाने वाली न्यूजीलैंड की टीम यहां दो टेस्ट और तीन वनडे खेलेगी। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने मंगलवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट और वनडे […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद पाकिस्तान की टीम घर में न्यूजीलैंड का मुकाबला करेगी। पाकिस्तान दौरे पर जाने वाली न्यूजीलैंड की टीम यहां दो टेस्ट और तीन वनडे खेलेगी। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने मंगलवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए शेड्यूल में बदलाव किया है। पीसीबी ने संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है।

27 के बजाय 26 दिसंबर से शुरू होगी टेस्ट सीरीज

एक बयान में पीसीबी ने कहा कि टेस्ट सीरीज निर्धारित समय से एक दिन पहले शुरू होगी। टेस्ट सीरीज की शुरुआत 27 दिसंबर से होनी थी, लेकिन अब यह 26 दिसंबर से शुरू होगी। पीसीबी ने बयान में कहा है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और न्यूजीलैंड क्रिकेट ने पारस्परिक रूप से एक दिन के लिए न्यूजीलैंड की पुरुष टीम के पाकिस्तान दौरे के रिवाइज शेड्यूल पर सहमति व्यक्त की है।

---विज्ञापन---
और पढ़िएIND vs BAN: ये जादुई स्पिनर तोड़ सकता है बांग्लादेश की कमर, दो मैचों में कर चुका है 15 बल्लेबाजों का शिकार

पीसीबी ने कारणों का नहीं किया खुलासा

दो मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट अब 26 दिसंबर से नेशनल बैंक क्रिकेट एरिना कराची में और दूसरा मुल्तान में 3 जनवरी से खेला जाएगा। तीन वनडे 10, 12 और 14 जनवरी को कराची में खेले जाएंगे। हालांकि पीसीबी ने इस दौरे को एक दिन पहले शुरू करने के कारण का खुलासा नहीं किया।

---विज्ञापन---

और पढ़िएRanji Trophy: संजू सैमसन ने मचा दी धूम, बेखौफ ठोक डाले 7 छक्के, देखें वीडियो

अब ये होगा शेड्यूल

  • पहला टेस्ट: दिसंबर 26-30 नेशनल बैंक क्रिकेट एरिना कराची में
  • दूसरा टेस्ट: 3-7 जनवरी को मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में
  • पहला वनडे: 10 जनवरी को नेशनल बैंक क्रिकेट एरिना कराची में
  • दूसरा वनडे: 12 जनवरी को नेशनल बैंक क्रिकेट एरिना कराची में
  • तीसरा वनडे: 14 जनवरी को नेशनल बैंक क्रिकेट एरिना कराची में

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Dec 13, 2022 07:31 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola