---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

Orange Cap IPL 2023: 17 मैच के बाद टॉप पर काबिज हैं शिखर धवन, देखें टॉप 5 बल्लेबाजों की लिस्ट

Orange Cap IPL 2023: आईपीएल 2023 का रोमांच जारी है। इस सीजन पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन का बल्ला खूब चल रहा है। 17 मैचों के बाद इस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा 225 रन बनाए हैं और ऑरेंज कैप की रेस में टॉप पर काबिज है। कप्तान धवन ने इस सीजन अब तक 3 […]

---विज्ञापन---

Orange Cap IPL 2023: आईपीएल 2023 का रोमांच जारी है। इस सीजन पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन का बल्ला खूब चल रहा है। 17 मैचों के बाद इस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा 225 रन बनाए हैं और ऑरेंज कैप की रेस में टॉप पर काबिज है। कप्तान धवन ने इस सीजन अब तक 3 मैच खेले हैं, जिनमें से 2 अर्धशतक बनाए हैं। इस लिस्ट में डेविड वार्नर 209 रनों के साथ दूसरे नंबर पर मौजूद हैं।

ऑरेंज कैप 2023 की रेस में शामिल हैं ये 5 बल्लेबाज

शिखर धवन (पंजाब किंग्स), मैच 3, रन- 225
डेविड वार्नर (दिल्ली कैपिटल्स) मैच 4, रन- 209
जोस बटलर (राज्थान रॉयल्स) मैच 4, रन – 204
ऋतुराज गायकवाड़ (चेन्नई) मैच 4, रन -197
फॉफ डुप्लेसिस (बैंगलोर) मैच 3, रन- 175

---विज्ञापन---

क्या है ऑरेंज कैप और किसे दिया जाता है?

ऑरेंज कैप आईपीएल में दिया जाने वाले एक अवार्ड है। यह उस खिलाड़ी को दिया जाता है तो पूरे सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाता है। सबसे पहले ये पुरस्कार Shaun Marsh ने जीता था, जो साल 2008 में किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेले थे।

पिछले सीजन किसे मिला था ऑरेंज कैप

पिछले सीजन राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर ने ऑरेंज कैप अपने नाम की थी। बटलर ने 17 मुकाबलों में 149.05 की स्ट्राइक रेट से 863 रन बनाए थे। उन्होंने 4 शतक और चार अर्धशतक लगाए थे। इस बार भी अगर बटलर अच्छा प्रदर्शन करेंगे तो वो ऑरेंज कैप के हकदार बन सकते हैं। हालांकि देखना दिलचस्प होगा कि इस बार कौन कब्जा जमाता है।

---विज्ञापन---
First published on: Apr 13, 2023 06:17 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola