---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

इस टीम के साथ खेलते नजर आएंगे मोहम्मद आमिर, T-20 में बॉलिंग अटैक की मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने ब्रिटिश नागरिकता हासिल की है। पिछले दिनों चर्चा थी कि आमिर इस नागरिकता के जरिए आईपीएल में एंट्री ले सकते हैं। इस बीच इंग्लैंड की टीम डर्बीशायर ने 2024 सीजन के फर्स्ट हाफ के लिए एक विदेशी खिलाड़ी के रूप में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने ब्रिटिश नागरिकता हासिल की है। पिछले दिनों चर्चा थी कि आमिर इस नागरिकता के जरिए आईपीएल में एंट्री ले सकते हैं। इस बीच इंग्लैंड की टीम डर्बीशायर ने 2024 सीजन के फर्स्ट हाफ के लिए एक विदेशी खिलाड़ी के रूप में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर के साथ कॉन्ट्रेक्ट किया है।

काउंटी चैंपियनशिप और टी20 ब्लास्ट में रहेंगे उपलब्ध 

उम्मीद है कि वह काउंटी चैंपियनशिप और टी20 ब्लास्ट में खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे। कहा जा रहा था कि डर्बीशायर आमिर को स्थानीय खिलाड़ी के रूप में लाने पर विचार कर रहा था। आमिर ने अपनी शादी के माध्यम से ब्रिटिश नागरिकता के लिए आवेदन किया था। आमिर इससे पहले डर्बीशायर के क्रिकेट प्रमुख मिकी आर्थर के साथ काम कर चुके हैं। मिकी आर्थर पाकिस्तान के कोच थे। वहीं आमिर को एसेक्स और ग्लॉस्टरशायर के साथ काउंटी क्रिकेट खेलने का पिछला अनुभव है।

---विज्ञापन---

टी20 में बॉलिंग अटैक का नेतृत्व करेंगे

आर्थर ने कहा- “मोहम्मद आमिर एक विश्व स्तरीय तेज गेंदबाज हैं। उन्हें डर्बीशायर में लाकर मुझे खुशी हो रही है।” “वह अगले सीजन के पहले भाग में रेड बॉल और टी20 में हमारे आक्रमण का नेतृत्व करेंगे। मैं उसकी क्वालिटी के बारे में सब कुछ जानता हूं, वह अपने पूरे करियर में एक बड़े खेल का खिलाड़ी रहा है। यह कुछ ऐसा है जो मैंने पहली बार देखा है। मुझे पता है कि डर्बीशायर के सपोर्टर्स को मोहम्मद को चार्ज लेते देखना पसंद आएगा।”

तीन साल पहले लिया था संन्यास 

आमिर ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उन्होंने सभी प्रारूपों में लगभग 150 बार पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने हाल ही फर्स्ट कलास क्रिकेट मई 2022 में ग्लॉस्टरशायर के लिए खेला था। उनके पास 266 विकेट के साथ शानदार रिकॉर्ड है।

---विज्ञापन---

उन्होंने पिछले दो साल का अधिकांश समय टी20 सर्किट पर खेलते हुए बिताया है, जिसमें उन्होंने पीएसएल, बीपीएल, सीपीएल और एलपीएल के साथ-साथ हंड्रेड के उद्घाटन संस्करण में भी हिस्सा लिया है। आमिर ने कहा- मैंने अतीत में काउंटी क्रिकेट के अपने अनुभवों का आनंद लिया है। मिकी के साथ जुड़ना कुछ ऐसा है जिसका मैं इंतजार कर रहा हूं। आमिर ने आगे कहा- “काउंटी चैम्पियनशिप बहुत खास है। मैंने हमेशा इंग्लैंड में प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलने का आनंद लिया है। मैंने टीम में क्वालिटी के बारे में मिकी से बात की है और मैं डर्बीशायर को अगली गर्मियों में लाल और सफेद गेंद क्रिकेट में चुनौती देने में मदद करने के लिए प्रदर्शन करना चाहता हूं।”

First published on: Jul 25, 2023 05:28 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola