---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

‘WTC Final हारे, इसका ये मतलब नहीं कि..’ रोहित शर्मा के सपोर्ट में उतरे माइकल क्लार्क, कही ये बात

WTC 2023 Final: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में हार के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को लगातार आलोचना का शिकार होना पड़ रहा है। करारी मात के बाद उनकी कप्तानी पर भी सवाल उठ रहे हैं। रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि टीम मैनेजमेंट भारतीय टेस्ट […]

---विज्ञापन---

WTC 2023 Final: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में हार के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को लगातार आलोचना का शिकार होना पड़ रहा है। करारी मात के बाद उनकी कप्तानी पर भी सवाल उठ रहे हैं। रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि टीम मैनेजमेंट भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी के लिए रोहित शर्मा का विकल्प ढूंढ रहा है। इन्हीं आलोचनाओं के बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने रोहित पर भरोसा जताया है।

रोहित एक बेहतरीन कप्तान – माइकल क्लार्क

क्लार्क ने रेव स्पोर्ट्स से बातचीत में कहा – ‘मैं रोहित पर विश्वास बनाए रखूंगा, मुझे लगता है कि वह एक अच्छा कप्तान हैं। मुझे उनका आक्रामक रवैया पसंद है, वह काफी पॉजिटिव भी लगते हैं। एक लीडर के तौर पर उन्हें काफी सफलता मिली है। मुंबई इंडियंस के लिए उनका आईपीएल रिकॉर्ड देखिए।

---विज्ञापन---

उन्होंने आगे कहा कि ‘ सिर्फ इसलिए की भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप नहीं जीता, इसका मतबल नहीं है कि रोहित भारत की कप्तानी करने के लिए सही शख्स नहीं है।”

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में आराम कर सकते हैं रोहित

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बाद भारतीय टीम को 12 जुलाई से वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला खेलनी है। इसमें 2 टेस्ट मैच खेले जाने हैं। जिसमें कप्तान रोहित शर्मा को आराम दिया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो उनकी जगह पुजारा या रहाणे में से किसी को टीम की कमान सौंपी जा सकती है।

---विज्ञापन---

 

First published on: Jun 19, 2023 03:56 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola