हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Wrestlers Protest: 'उन्हें अपनी लड़ाई लड़ने दें...', सौरव गांगुली ने पहलवानों के धरने पर दिया बयान

विज्ञापन
Sourav Ganguly Wrestlers Protest

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने दिल्ली में चल रहे पहलवानों के प्रदर्शन पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि स्थिति का समाधान किया जाना चाहिए, लेकिन अधिक जानकारी के बिना मामले के बारे में कमेंट करने से इनकार कर दिया। राजधानी में प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। वे बृजभूषण के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

उन्हें अपनी लड़ाई लड़ने दें

गांगुली ने कहा- उन्हें अपनी लड़ाई लड़ने दें। मुझे नहीं पता कि वहां क्या हो रहा है, मैंने इसे अखबारों में पढ़ा है। खेल की दुनिया में मुझे एक बात का एहसास हुआ कि आप उन चीजों के बारे में बात नहीं करते जिनके बारे में आपको पूरी जानकारी नहीं है। मुझे आशा है कि यह मामला हल हो जाएगा। पहलवानों ने ढेर सारे मेडल जीते हैं और देश का नाम रोशन किया है। उम्मीद है कि इसे सुलझा लिया जाएगा।

और पढ़िए – RR vs GT: ‘गलतियां स्वीकार करने से नहीं कतराता…’, जयपुर में तूफान मचाकर बोले हार्दिक पांड्या

विज्ञापन

23 अप्रैल से धरने पर बैठे हैं पहलवान 

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवान 23 अप्रैल से धरने पर बैठे हैं। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने तीन महिला पहलवानों की एक याचिका पर कार्यवाही बंद कर दी है, जिन्होंने बृजभूषण के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक ने कहा- हम सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सम्मान करते हैं, लेकिन विरोध जारी रहेगा।

 

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola