RR vs GT: 'गलतियां स्वीकार करने से नहीं कतराता...', जयपुर में तूफान मचाकर बोले हार्दिक पांड्या

RR vs GT Hardik Pandya

RR vs GT Hardik Pandya

नई दिल्ली: आईपीएल 2023 के 48वें मुकाबले में गुजरात टाइटन्स ने जयपुर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की। टाइटंस ने 37 गेंद शेष रहते 9 विकेट से बाजी जीती। टाइटंस ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए घंटेभर पहले ही खेल खत्म कर दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल्स की टीम महज 17.5 ओवर खेलकर 118 रन पर ढेर हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी GT की टीम की ओर से ऋद्धिमान साहा और शुभमन गिल ने अच्छी शुरुआत की। हालांकि गिल 36 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद तीसरे नंबर पर उतरे कप्तान हार्दिक पांड्या ने ताबड़तोड़ रन ठोके।

विज्ञापन

उन्होंने 15 गेंदों में 3 चौके-3 छक्के ठोक नाबाद 39 रन ठोक अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई। वहीं साहा ने 34 गेंदों में 41 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस जीत में अफगानिस्तान के गेंदबाज चमके, राशिद खान ने 4 ओवर में 14 रन देकर 3 और नूर अहमद ने 3 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट चटकाए।

विज्ञापन

मैंने राशिद को नूर के साथ काम संभालने दिया

इस शानदार जीत के बाद जीटी कैप्टन हार्दिक पांड्या ने कहा- मैंने राशिद को नूर के साथ काम संभालने दिया। मुझे ज्यादा कुछ नहीं करना है, मैं सिर्फ सुझाव देता हूं। वे इस बारे में बहुत आश्वस्त हैं कि वे क्या करना चाहते हैं, हम तभी बातचीत करते हैं जब चीजें सही नहीं चल रही होती हैं। राशिद और नूर को खेलना आसान नहीं है।

ऋद्धि सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपरों में से एक

पांड्या ने ऋद्धिमान साहा की तारीफ कर कहा- मुझे लगता है कि ऋद्धि सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपरों में से एक हैं। हम निश्चिंत हैं अपना काम कर रहे हैं। बस मैं और आशु पा जरूरत पड़ने पर बातचीत करते हैं। मैंने पिछले मैच में निर्णय लेने में कुछ गलतियां की थीं, लेकिन शुभमन के आउट होने तक मेरा काम आधा हो चुका था। मैं गलतियों को स्वीकार करने से नहीं कतराता।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ