---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

KKR vs GT: सुयश से छूटा मिलर का कैच, आगबबूला हो गए आंद्रे रसेल, देखें वीडियो

नई दिल्ली: कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच शनिवार को खेले गए मुकाबले में जीटी के बल्लेबाजों ने लास्ट ओवरों में ऐसी तबाही मचाई कि केकेआर के जबड़े से मैच छीन लिया। एक समय ऐसा आया जब गुजरात टाइटंस को 37 गेंदों में जीत के लिए 73 रन बनाने थे, लेकिन 14वें ओवर […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच शनिवार को खेले गए मुकाबले में जीटी के बल्लेबाजों ने लास्ट ओवरों में ऐसी तबाही मचाई कि केकेआर के जबड़े से मैच छीन लिया। एक समय ऐसा आया जब गुजरात टाइटंस को 37 गेंदों में जीत के लिए 73 रन बनाने थे, लेकिन 14वें ओवर के बाद बाजी ऐसी पलटी कि सब देखते रह गए। विजय शंकर और डेविड मिलर ने मिलकर ताबड़तोड़ रन बरसाए और जीटी को 18वें ओवर में ही जीत दिला दी। हालांकि मिलर को एक जीवनदान भी मिला। सुयश शर्मा से उनका कैच छूट गया था, जिसके बाद आंद्रे रसेल गुस्से से लाल-पीले हो गए।

16वें ओवर में दिखा नजारा 

ये नजारा 16वें ओवर के दौरान देखने को मिला। आंद्रे रसेल ने डेविड मिलर को पहली गेंद डाली तो बल्लेबाज ने इस पर बड़ा शॉट खेलना चाहा, लेकिन बॉल हवा में दूर तक उड़ गई, जैसे ही बॉल नीचे आई सुयश इसे जज नहीं कर सके और कैच उनके हाथ से टपक गया। सुयश से कैच छूटता देख रसेल को इतना गुस्सा आया कि वे बुरी तरह बौखला गए। उनका गुस्सा चेहरे पर साफ दिखाई दिया। वहीं केकेआर कप्तान नितीश राणा ये कैच छूटने के बाद मुंह पर हाथ रखकर घुटनों के बल बैठ गए।

---विज्ञापन---
और पढ़िए – Asian Championships 2023: सात्विक साईंराज और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने रचा इतिहास, 58 साल बाद भारत को दिलाया गोल्ड

और पढ़िए – IPL 2023: ‘आखिरी के ओवरों में हम’ रोमांचक हार पर क्या बोले एमएस धोनी?

शंकर और मिलर ने बरसाए ताबड़तोड़ रन 

इस कैच के ड्रॉप होने के बाद शंकर और मिलर ने ताबड़तोड़ रन बरसाए। शंकर ने 24 गेंदों में 2 चौके-5 छक्के ठोक नाबाद 51 रन ठोके तो वहीं मिलर ने 18 गेंदों में 32 रन जड़कर टीम को शानदार जीत दिलाई। इस तरह 37 गेंदों में 73 रन का पासा पलट जीटी ने ये मैच महज 24 गेंदों में अपने नाम कर लिया। पॉइंट्स टेबल में GT 8 मैचों में से 6 में जीत के बाद टॉप पर पहुंच गई है। जबकि केकेआर 9 में से 6 में हार के बाद सातवें स्थान पर आ गई है।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें 
First published on: Apr 29, 2023 09:48 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola